Friday, August 28, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Love Jihad : कमल बनकर की दोस्ती, असली नाम निकला फरदीन,...

Indore Love Jihad : कमल बनकर की दोस्ती, असली नाम निकला फरदीन, जानें आगे की रौंगटे खड़े कर देने वाली कहानी….

इंदौर। Indore Love Jihad : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र से लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि एक युवक ने खुद को ‘कमल’ बताकर उससे दोस्ती की, फिर धोखे से संबंध बनाकर उसकी फोटो-वीडियो तैयार की और असली नाम ‘फरदीन’ उजागर होने के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा।

Indore Love Jihad : पीड़िता के अनुसार, आरोपी से उसकी मुलाकात एक पारिवारिक कार्यक्रम में हुई थी। दोस्ती के बाद आरोपी ने विश्वास जीतकर संबंध बनाए और फिर निजी फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान आरोपी की महिला साथी ने भी पीड़िता पर धर्म बदलने का दबाव बनाया।

Indore Love Jihad

विजय नगर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक फरदीन और उसकी महिला सहयोगी के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम एवं दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। एडिशनल डीसीपी के अनुसार, दोनों आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here