Home Guard protest: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद नगर सैनिकों को नहीं मिला हक, बढ़ा आक्रोश

0
38
Home Guard protest
Home Guard protest

Home Guard protest: छत्तीसगढ़ के नवापारा में नगर सैनिकों (होमगार्ड) का दर्द एक बार फिर सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अब तक उन्हें उनके अधिकार और सेवा सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं, जिससे प्रदेशभर में नाराजगी बढ़ गई है।

Home Guard protest: नगर सैनिकों का कहना है कि वे लंबे समय से कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, चुनाव ड्यूटी, वीआईपी सुरक्षा और कई सरकारी कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं और अधिकार नहीं दिए जा रहे हैं। उनका आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी राज्य सरकार ने इसे लागू करने में गंभीरता नहीं दिखाई।

Home Guard protest: मामले में 13 फरवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार की याचिका खारिज करते हुए हाईकोर्ट के आदेश को बरकरार रखा था और तीन महीने के भीतर आदेश के पालन का निर्देश दिया था। लेकिन तय समय सीमा समाप्त होने के बाद भी आदेश लागू नहीं हुआ।

Home Guard protest: जानकारी के अनुसार, गृह विभाग ने 12 मार्च 2026 को अपने पत्र में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लेख करते हुए सेवा शर्तों में संशोधन के लिए विधिक राय भी मांगी थी। इसके बावजूद अब तक कोई अंतिम निर्णय या अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

Home Guard protest: नगर सैनिकों का कहना है कि जब सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन नहीं हो रहा, तो उनकी उम्मीदें टूट रही हैं। अब वे सवाल उठा रहे हैं कि आखिर आदेश लागू करने में देरी क्यों हो रही है और इसकी जवाबदेही किसकी तय होगी।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here