Raigarh Crime News: घरघोड़ा में रेलवे OHE और तांबा तार चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश: 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तांबे के तार सहित नगदी बरामद; 4 बड़ी वारदातों का खुलासा

VIKASH KHALKHO

Raigarh Crime News: गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा/रायगढ़: रायगढ़ पुलिस ने सार्वजनिक और रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले अपराधियों के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे लाइन के ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) और तांबे के तार चोरी करने वाले एक सक्रिय और शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मुस्कुरा जंगल में छिपाकर रखा गया 178 मीटर रेलवे तांबा तार और उठाईगिरी के 3 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। बरामद किए गए कुल माल की कीमत 1,41,840 रुपये आंकी गई है।

चार अलग-अलग वारदातों का हुआ सफल खुलासा

पुलिस की इस कार्रवाई से घरघोड़ा क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में दर्ज हुई भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत 4 महत्वपूर्ण मामलों की गुत्थी सुलझ गई है:

  • 20 फरवरी की घटना: ग्राम कारीछापर के पास से अज्ञात चोरों ने ₹41,000 की कीमत का रेलवे ओएचई और तांबा तार पार कर दिया था।

  • 7 अप्रैल की घटना: पंजाब नेशनल बैंक घरघोड़ा से ₹40,000 निकालकर जा रहे साधराम राठिया की मोटरसाइकिल की डिक्की खोलकर उठाईगिरी की गई थी।

  • 8 मई की घटना: घरघोड़ा रेलवे साइडिंग के खंभा क्रमांक जी-8/09 से जी-5/15 के मध्य से ₹85,000 मूल्य का तांबा तार चोरी हुआ था।

  • 17 जून की घटना: छाल-घरघोड़ा रेलवे लाइन के खंभों के बीच से ₹40,000 की सामग्री और तार चोरी की गई थी।

ढोरम बायपास पर घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी

थाना प्रभारी को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि कुछ संदेही चोरी का माल कबाड़ियों के माध्यम से बाजार में खपाने की फिराक में घूम रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल ढोरम बायपास पर घेराबंदी की और संदेही मनोज धनवार (28 वर्ष), शशिभूषण दास बैरागी (28 वर्ष), अजय धनवार (19 वर्ष) और लखन राठिया (20 वर्ष) को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर चारों ने चारों वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि वे चोरी के पैसे आपस में बांटकर शराब और मौज-मस्ती में उड़ा देते थे।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दी सख्त चेतावनी

मामले की सफलता पर रायगढ़ एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे संपत्ति की चोरी न केवल एक आर्थिक अपराध है, बल्कि यह ट्रेनों के परिचालन और सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ का एक गंभीर मामला है। रायगढ़ पुलिस ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त रवैया अपनाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे रेलवे ट्रैक या बैंक के आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। इस कार्रवाई में निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई डेविड टोप्पो, और प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक की मुख्य भूमिका रही।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *