Thursday, June 18, 2026
33.5 C
Raipur

Giriraj Hotel Raipur: शराब घोटाले के आरोपी के बेटे ने थार से बाइक सवारों को मारी टक्कर; ढेबर परिवार का नाम लिया तो भड़की भीड़ ने सरेराह जड़ा थप्पड़

Giriraj Hotel Raipur: रायपुर: राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीबाग के सामने सरेराह हाई-प्रोफाइल ड्रामे और मारपीट का एक सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रायपुर के बहुचर्चित शराब घोटाले में आरोपी बनाए गए होटल कारोबारी नितेश पुरोहित के बेटे आर्यन पुरोहित की बीच सड़क पर कुछ राहगीरों और बाइक सवारों ने जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि आर्यन अपनी आलीशान थार गाड़ी को बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते बचा।

थार से रैश ड्राइविंग और कई गाड़ियों को कट मारने का आरोप

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी आर्यन पुरोहित अपनी थार गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर- CG13 AT 7722) में सवार होकर बेहद आक्रामक तरीके से रैश ड्राइविंग कर रहा था। मोतीबाग के मुख्य मार्ग पर उसने कई दुपहिया वाहनों को खतरनाक कट मारे। इसी लापरवाही के दौरान उसकी तेज रफ्तार थार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि बाइक सवार को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन थार की इस हरकत को देखकर आसपास मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग भड़क गए और उन्होंने थार को बीच रास्ते में ही घेरकर रोक लिया।

ढेबर परिवार और गिरिराज होटल के नाम पर दिखाई धौंस

गाड़ी रुकने के बाद जब पीड़ित बाइक सवारों और स्थानीय लोगों ने इस खतरनाक ड्राइविंग का विरोध करना शुरू किया, तो आर्यन पुरोहित थार से नीचे उतरा और अपनी गलती मानने के बजाय उलटा लोगों पर ही भड़क गया। विवाद बढ़ने पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि इस दौरान आर्यन ने अपनी पहचान और राजनीतिक-व्यापारिक रसूख का हवाला देकर लोगों पर दबाव बनाने का प्रयास किया। उसने खुद को ‘गिरिराज होटल’ का मालिक बताते हुए रसूखदार ‘ढेबर परिवार’ का परिचित बताया और लोगों को ‘पुलिस बुलाने’ की धमकी देते हुए धौंस दिखाने लगा।

बीच बचाव के दौरान राहगीर ने जड़ा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

घटना के जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, उसमें साफ देखा जा सकता है कि बीच सड़क पर लोगों और आर्यन के बीच तीखी बहस और झूमाझटकी हो रही है। इसी दौरान विवाद से आक्रोशित एक राहगीर ने आर्यन पुरोहित को कैमरे के सामने ही एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि, आर्यन का आरोप है कि पिटाई करने वाले युवक पहले उसे और उसके परिवार को गाली दे रहे थे।

पुलिस तक नहीं पहुंची अधिकृत शिकायत

इतने बड़े हाई-प्रोफाइल ड्रामे और सरेराह हुई मारपीट के बावजूद यह मामला अभी तक थाने नहीं पहुंचा है। कोतवाली थाना प्रभारी (निरीक्षक) सतीश सिंह ने मीडिया को बताया कि इस संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष (न तो थार चालक और न ही बाइक सवार) द्वारा कोई अधिकृत लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मामले की जानकारी पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है, जिसकी अंदरूनी जांच की जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Latest YouTube Shorts

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG VSK App: CG VSK ऐप पर हाजिरी न लगाने वाले शिक्षकों को नोटिस, लापरवाही पर रुकेगा वेतन!

CG VSK App: बेमेतरा/रायपुर: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में...

Related Articles

Popular Categories