MP News: ग्वालियर जिला अस्पताल में मंदिर के पास मिली लावारिस नवजात, CCTV से तलाश में जुटी पुलिस

0
72

Gwalior Newborn Baby Found: ग्वालियर लावारिस नवजात बच्ची का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्वालियर के मुरार जिला अस्पताल के जच्चा खाना परिसर में एक तीन से चार दिन की नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। मासूम भूख और परेशानी की वजह से लगातार रो रही थी, जिसकी आवाज सुनकर वहां मौजूद लोगों ने उसे तलाशा और अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार ग्वालियर लावारिस नवजात बच्ची मुरार थाना क्षेत्र स्थित जच्चा खाना परिसर में बने मंदिर के पास मिली। अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को अचानक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने आसपास तलाश की तो एक नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी हुई जमीन पर पड़ी मिली।बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मासूम को वहां छोड़ दिया और मौके से चला गया।

अस्पताल प्रबंधन ने दिखाई संवेदनशीलता
ग्वालियर लावारिस नवजात बच्ची की सूचना मिलते ही डॉक्टर और ड्यूटी स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे। अस्पताल टीम ने बच्ची को सुरक्षित अपनी निगरानी में लिया और उसकी स्वास्थ्य जांच कराई।प्राथमिक जांच के बाद नवजात को स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी देखभाल कर रही है। अस्पताल स्टाफ भी मासूम की पूरी जिम्मेदारी के साथ देखरेख कर रहा है।
Read more: MP Missing Child: भोपाल में खेलते-खेलते लापता हुआ 6 साल का मासूम, रातभर तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। ग्वालियर लावारिस नवजात बच्ची मामले में अज्ञात माता-पिता या परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है ताकि उस व्यक्ति की पहचान की जा सके जिसने बच्ची को अस्पताल परिसर में छोड़ा।

CSP ने कही जांच की बात
ग्वालियर CSP मनीष यादव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्वालियर लावारिस नवजात बच्ची मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

मासूम अब सुरक्षित, इलाज जारी
फिलहाल ग्वालियर लावारिस नवजात बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और SNCU में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर उसकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पुलिस जांच के बाद यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में नवजात को अस्पताल परिसर में छोड़ दिया गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here