MP News: इंदौर-भोपाल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो पलटने से भाजपा नेता समेत दो की मौत, छह अन्य घायल

Rahul Goshwami

MP Road Accident: इंदौर भोपाल हाईवे हादसा ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। देवास जिले के जावर थाना क्षेत्र के सेमली बारी गांव के पास इंदौर-भोपाल हाईवे पर एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी में सवार एक महिला और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार इंदौर भोपाल हाईवे हादसा उस समय हुआ जब स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग सेंधवा से भोपाल जा रहे थे। परिवार भोपाल नई गाड़ी खरीदने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।हादसे में मयूरेश गर्ग (38 वर्ष, इंदौर निवासी) और संगीता अग्रवाल (सेंधवा निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई।

छह लोग घायल, एक महिला की हालत गंभीर
इंदौर भोपाल हाईवे हादसा में छह अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत सोनकच्छ के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया।घायलों में 11 वर्षीय कनक और 36 वर्षीय शर्मिला गर्ग सहित अन्य लोग शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल एक महिला को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
Read more: MP News: ग्वालियर जिला अस्पताल में मंदिर के पास मिली लावारिस नवजात, CCTV से तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार इंदौर भोपाल हाईवे हादसा जावर थाना क्षेत्र में हुआ है। शुरुआती जांच में स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने जताया शोक
इस दर्दनाक घटना के बाद इंदौर भोपाल हाईवे हादसा में जान गंवाने वाले मयूरेश गर्ग के निधन पर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *