Jashpur Crime News: प्रेमी की शादी तय होने से नाराज नाबालिग मोबाइल टॉवर पर चढ़ी, तीन घंटे तक चला हंगामा

0
88
Jashpur Crime News
Jashpur Crime News

Jashpur Crime News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र में बुधवार को एक नाबालिग लड़की के मोबाइल टॉवर पर चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। लड़की करीब तीन घंटे तक टॉवर पर बैठी रही, जिससे इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई।

Jashpur Crime News: जानकारी के अनुसार, लड़की अपने प्रेमी की दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज थी। इसी वजह से वह मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने डायल-112 और पुलिस को खबर दी।

Jashpur Crime News: पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से लड़की को समझाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक बातचीत और समझाइश के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

Jashpur Crime News: बताया जा रहा है कि लड़की कोल्हनझरिया गांव की रहने वाली है। पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jashpur Crime News: पत्थलगांव एसडीओपी ध्रुवेश जायसवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। स्थानीय लोगों के सहयोग से नाबालिग लड़की को सुरक्षित बचा लिया गया। फिलहाल उसे समझाइश दी जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here