Janjgir-Champa Crime News: जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। घरेलू विवाद से दुखी होकर एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह दुखद घटना नैला चौकी क्षेत्र की है, जिसके बाद से पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
Janjgir-Champa Crime News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान 35 वर्षीय रमेश कुमार पटेल, उसके 3 वर्षीय बेटे आदर्श पटेल और करीब 2 वर्षीय छोटे बेटे अभिनव पटेल के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि रमेश कुमार पटेल का लगभग एक सप्ताह पहले अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर गंभीर विवाद हुआ था। इस झगड़े से नाराज होकर उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी।
Janjgir-Champa Crime News: रमेश मंगलवार को अपनी पत्नी को समझा-बुझाकर वापस घर लाने के लिए अपने ससुराल गया था। लेकिन ससुराल में पत्नी ने उसके साथ वापस लौटने से साफ मना कर दिया, जिसके बाद रमेश अकेले ही अपने घर लौट आया। पत्नी के आने से इनकार करने और इस पारिवारिक कलह से आहत होकर उसने बुधवार को आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने पहले अपने दोनों मासूम बच्चों को जहर दिया और फिर खुद भी जहर खा लिया।
Janjgir-Champa Crime News: घटना का पता तब चला जब मृतक रमेश के पिता बुधवार सुबह करीब 8 बजे कटनाई गांव में धान कुटवाने गए हुए थे। दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे के घर का दरवाजा अंदर से बंद है और भीतर कोई हलचल नहीं हो रही है। जब वे तुरंत पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके बेटे और दोनों पोतों की लाशें घर के भीतर पड़ी हुई थीं। इसके बाद तत्काल घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।
Janjgir-Champa Crime News: मामले की गंभीरता को देखते हुए जांजगीर सीएसपी योगिताबाली खापर्डे खुद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और साक्ष्य जुटाने के लिए बिलासपुर से फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी मामले के हर पहलू की संजीदगी से जांच कर रहे हैं।









