Tuesday, June 16, 2026
41.7 C
Raipur

Indore Labour Scam Case: 600 रुपये मजदूरी का झांसा देकर महिला से आधा किलो चांदी के कड़े ठगे, शातिर आरोपी गिरफ्तार

Indore Labour Scam Case: इंदौर। आर्थिक तंगी और रोज़गार की तलाश में निकली एक महिला मजदूर की मजबूरी का फायदा उठाकर उसके जीवनभर की जमा-पूंजी ठगने का सनसनीखेज मामला इंदौर से सामने आया है। चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक शातिर बदमाश ने 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी का लालच देकर 48 वर्षीय महिला को अपने जाल में फंसाया और मंदिर के नियमों का हवाला देकर उसके पैरों से करीब आधा किलो वजनी चांदी के कड़े उतरवाकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Indore Labour Scam Case: पुलिस के अनुसार, पटेल नगर निवासी 48 वर्षीय गुलाबबाई गेदेले मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। बीते शुक्रवार को वह काम की तलाश में खजराना चौराहे पर खड़ी थीं। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक उनके पास पहुंचा और खुद को मजदूर सप्लायर बताते हुए कहा कि चंदन नगर क्षेत्र स्थित एक जैन मंदिर में निर्माण कार्य चल रहा है, जहां खाना बनाने के लिए महिला मजदूर की जरूरत है।

READ MORE: Social Media Crime MP: फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया, शहडोल पुलिस ने मुरैना से सकुशल किया बरामद

Indore Labour Scam Case: आरोपी ने महिला को दिनभर के 600 रुपये मेहनताना देने का भरोसा दिलाया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण गुलाबबाई उसकी बातों में आ गईं और बाइक पर बैठकर उसके साथ चल दीं।

Indore Labour Scam Case: लेकिन आरोपी महिला को सीधे निर्माण स्थल पर ले जाने के बजाय पहले सराफा क्षेत्र पहुंचा। यहां उसने महिला पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाते हुए कहा कि जैन मंदिर में गहने पहनकर काम करना नियमों के विरुद्ध है, इसलिए उन्हें अपने पैरों में पहने चांदी के कड़े उतारकर सुरक्षित रख लेने चाहिए।

Indore Labour Scam Case: महिला उसकी बातों में आ गई और उसने अपने पैरों में पहने करीब 500 ग्राम वजनी चांदी के कड़े उतारकर एक कपड़े की पोटली में बांध लिए।

Indore Labour Scam Case: इसके बाद आरोपी महिला को लेकर ग्राम सिंहासा पहुंचा। सुनसान स्थान देखकर उसने महिला को फिर भरोसे में लिया और कहा कि मंदिर परिसर में इतनी कीमती पोटली रखना सुरक्षित नहीं होगा, इसलिए वह इसे अपने पास रख लेता है। जैसे ही महिला ने पोटली उसे सौंपी, आरोपी ने मंदिर के अंदर जाकर आने की बात कही और चांदी के कड़ों से भरी पोटली लेकर मौके से फरार हो गया।

Indore Labour Scam Case: काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब आरोपी वापस नहीं लौटा, तब पीड़ित महिला को ठगी का एहसास हुआ। उसने रोते-बिलखते परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद चंदन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

Indore Labour Scam Case: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटना से जुड़े पूरे रूट के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और महिला द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।

Indore Labour Scam Case: मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 32 वर्षीय जितेंद्र पिता शिवनारायण राठौर, निवासी कृष्ण बाग कॉलोनी, हाल मुकाम संस्कृति रॉयल बाग, राऊ, इंदौर के रूप में हुई है।

READ MORE: MP में बदलेंगे अनुकंपा नियुक्ति के नियम, नौकरी खत्म करना होगा मुश्किल, मोहन सरकार कर रही नई तैयारी

Indore Labour Scam Case: पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मजदूरों को कमीशन पर काम दिलाने का कार्य करता था, जिससे वह मजदूरों की आर्थिक मजबूरियों और परिस्थितियों को अच्छी तरह समझता था। इसी का फायदा उठाकर उसने महिला को अपने जाल में फंसाया और ठगी की वारदात को अंजाम दिया।

Indore Labour Scam Case: फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसने पहले भी इसी तरह की अन्य वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Modi Government 12 Years:  Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Modi Government 12 Years: Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Latest YouTube Shorts

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

CG News: चलती कार बनी आग का गोला वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

CG News: चलती कार बनी आग का गोला वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories