Thursday, April 16, 2026
38.1 C
Raipur

CG NEWS: सब इंस्पेक्टर भर्ती के नाम पर युवती से लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

CG NEWS: राजनांदगांव। सब इंस्पेक्टर (एसआई) पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5,70,000 रुपये की ठगी करने वाले एक ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बिलासपुर जिले से दबोचा औरन्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

CG NEWS: जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विद्यया वर्मा निवासी ग्राम भरदालोधी, बेमेतरा ने कोतवाली थाना राजनांदगांव में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह एसआई भर्ती की तैयारी कर रही थी। इस दौरान आरोपी लक्ष्मी प्रसाद ध्रुव निवासी नगपुरा, पोस्ट सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर ने 08 जनवरी 2021 से 12 मार्च 2025 के बीच एसआई की नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे 5,70,000 रुपये की ठगी कर ली।

CG NEWS: प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 318(4), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। इस दौरान कोतवाली पुलिस द्वारा एक टीम गठित की गई और आरोपी की तलाश के लिए बिलासपुर रवाना किया गया। जिसके बाद टीम आरोपी के निवास स्थान पर पहुंची और उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

CG NEWS: पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेशानुसार उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories