Umaria Truck Fire: उमरिया ब्रेकिंग- परचून से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Anuj Nirala

Umaria Truck Fire: उमरिया। जिले के इंदवार थाना क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। परचून का सामान लेकर जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे ट्रक में लदा अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में उसने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Umaria Truck Fire: जानकारी के अनुसार, यह ट्रक कटनी से ब्यौहारी के टिहकी क्षेत्र की ओर परचून का सामान लेकर जा रहा था। इसी दौरान बरही-मानपुर राज्य मार्ग (SH-10) पर पनपथा गांव स्थित हाई स्कूल के पास ट्रक में अचानक आग भड़क उठी। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगा ट्रक

Umaria Truck Fire: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद चालक ने वाहन रोक दिया। कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रक में लदा परचून का सामान जलने लगा। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

READ MORE: Jabalpur Ancient Temple: पनागर के प्राचीन मंदिर का भव्य कायाकल्प प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में गूंजे जय श्री राम के जयकारे, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Umaria Truck Fire: घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास के क्षेत्र में आग फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Umaria Truck Fire: हालांकि, आग की चपेट में आने से ट्रक और उसमें लदा अधिकांश सामान बुरी तरह जल गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

Umaria Truck Fire: घटना की जानकारी मिलने के बाद इंदवार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आग शॉर्ट सर्किट, तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण से लगी थी।

READ MORE: Rewa Theft Case: रीवा में चोरी की वारदात के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा एक चोर पकड़ाया, बाकी फरार; पुलिस की रात्रि गश्त पर उठे सवाल

Umaria Truck Fire: फिलहाल राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक सहित अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *