Places Where the Sun Never Sets: दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जहां प्रकृति के अनोखे रंग देखने को मिलते हैं। आमतौर पर हम सुबह सूरज उगते और शाम को ढलते देखते हैं, लेकिन इस धरती पर कुछ ऐसे भी देश हैं जहां गर्मियों में कई दिनों तक सूरज डूबता ही नहीं है। रात के 12 बजे भी वहां दोपहर जैसा उजाला रहता है। इस अनोखी घटना को ‘मिडनाइट सन’ (आधी रात का सूरज) कहा जाता है।
Places Where the Sun Never Sets: ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पृथ्वी अपने अक्ष (axis) पर 23.5 डिग्री झुकी हुई है। इस झुकाव के कारण उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव के पास स्थित इलाकों में गर्मियों के दिनों में सूरज लगातार चमकता रहता है। आइए जानते हैं दुनिया की ऐसी ही 7 खास जगहों के बारे में:
Places Where the Sun Never Sets: 1. नॉर्वे
नॉर्वे को ‘डूबते सूरज का देश’ भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ गर्मियों में रात को भी उजाला रहता है। स्वालबार्ड जैसे इलाकों में तो अप्रैल के आखिरी हफ्ते से लेकर अगस्त के अंत तक सूरज कभी अस्त नहीं होता। यहाँ हफ़्तों और महीनों तक लगातार दिन जैसा माहौल रहता है।
Places Where the Sun Never Sets: 2. आइसलैंड
आर्कटिक सर्कल के करीब होने के कारण आइसलैंड में जून और जुलाई के महीने में सूरज पूरी तरह नहीं डूबता। रात के समय भी आसमान में हल्की और सुनहरी रोशनी बिखरी रहती है, जो पर्यटकों और फोटोग्राफरों को बहुत आकर्षित करती है।
Places Where the Sun Never Sets: 3. फिनलैंड
Places Where the Sun Never Sets: फिनलैंड के उत्तरी हिस्से, जैसे लैपलैंड में, मई से लेकर अगस्त तक लगभग ढाई महीने सूरज लगातार चमकता रहता है। इस वजह से यहाँ के लोगों की दिनचर्या बदल जाती है। लोग रात में भी सोने के बजाय बाहर घूमना, कैंपिंग करना और झीलों में बोटिंग करना पसंद करते हैं।
4. स्वीडन
स्वीडन के उत्तरी इलाकों में भी गर्मियों के मौसम में 24 घंटे धूप रहती है। किरूना जैसी जगहों पर कई हफ़्तों तक आधी रात को भी सूरज साफ देखा जा सकता है। इस खास समय को उत्सव की तरह मनाने के लिए यहाँ के लोग ‘मिडसमर त्योहार’ मनाते हैं।
5. अलास्का
Places Where the Sun Never Sets: कड़ाके की ठंड के लिए मशहूर अलास्का में भी गर्मियों के दौरान रात का अंधेरा गायब हो जाता है। यहाँ के उत्तरी शहर उट्कियागविक (पुराना नाम बैरो) में मई के महीने से लेकर जुलाई के अंत तक, यानी लगभग 80 दिनों तक सूरज लगातार आसमान में बना रहता है।
6. कनाडा
Places Where the Sun Never Sets: कनाडा के उत्तरी हिस्सों, जैसे नुनावुत, यूकोन और नॉर्थवेस्ट इलाकों में गर्मियों में सूरज हफ़्तों तक अस्त नहीं होता। रात के समय भी आसमान में खूबसूरत सुनहरी चमक दिखाई देती है, और लोग देर रात तक मछली पकड़ने और घूमने का आनंद लेते हैं।
Places Where the Sun Never Sets: 7. अंटार्कटिका
Places Where the Sun Never Sets: धरती के सबसे दक्षिणी छोर पर स्थित अंटार्कटिका में गर्मियों के दौरान एक अलग ही नजारा होता है। यहाँ दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर सितंबर के महीने में जब एक बार सूरज उगता है, तो फिर सीधे मार्च के महीने में जाकर डूबता है। इसका मतलब है कि यहाँ लगातार 6 महीने तक सिर्फ दिन ही रहता है और सूर्यास्त नहीं होता।









