Jashpur News: जशपुर हादसा: कूलर में पानी भरते समय करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

Sanjay Sahu
Jashpur News

Jashpur News: जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तारागढ़ गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां करंट की चपेट में आने से एक महिला की असमय मौत हो गई।

Jashpur News: कूलर में पानी भरते समय हुआ हादसा

Jashpur News: मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर में चल रहे कूलर में पानी भर रही थी। इसी दौरान अचानक वह कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए उसे कूलर से अलग किया।

Jashpur News: डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jashpur News: परिजनों द्वारा महिला को तत्काल बेहद नाजुक हालत में सिविल अस्पताल पत्थलगांव ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Jashpur News: पुलिस की कार्रवाई: घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *