Friday, August 28, 2026
Home Madhya Pradesh Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम ने बताया कौन हैं संजय वर्मा,...

Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम ने बताया कौन हैं संजय वर्मा, जानकर दिमाक हिल जायेगा आपका……

Raja Raghuvanshi Murder Case
Raja Raghuvanshi Murder Case

इंदौर। Raja Raghuvanshi Murder Case :  राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, एक के बाद एक हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं। ताजा जानकारी में पुलिस को बड़ा सुराग हाथ लगा है जिससे हत्या की प्लानिंग के ताने-बाने खुलते नजर आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने पूछताछ में यह स्वीकार किया है कि वह अपने प्रेमी राज कुशवाह से ‘संजय वर्मा’ के नाम से सेव किए नंबर पर लगातार बात किया करती थी। कॉल रिकॉर्ड के मुताबिक, सिर्फ 25 दिन में सोनम और राज के बीच 112 बार बातचीत हुई—कभी रात 12 बजे से सुबह 2 बजे तक लंबी कॉल्स।

Raja Raghuvanshi Murder Case : पहले संजय वर्मा नामक शख्स को लेकर पुलिस हैरान थी, क्योंकि सोनम के मोबाइल में यह नंबर घंटों की बातचीत के साथ सामने आया था। लेकिन पूछताछ में सोनम ने कबूल किया कि यह कोई और नहीं बल्कि उसका प्रेमी राज कुशवाह ही था। मर्डर प्लानिंग के लिए दोनों ने फर्जी नाम से सिम खरीदी और घटना के बाद उस नंबर को बंद कर फेंक दिया गया।

Raja Raghuvanshi Murder Case

गौरतलब है कि सोनम, राज कुशवाह और उसके तीन दोस्तों—विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को मेघालय पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। सोनम और राजा की शादी 11 मई को हुई थी और दोनों 20 मई को हनीमून के लिए असम-मेघालय रवाना हुए थे। लेकिन 2 जून को राजा का शव चेरापूंजी के वेइसाडोंग फॉल्स के पास खाई में मिला।

9 जून को सोनम ने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर किया, जबकि अन्य आरोपी अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किए गए। अब कॉल रिकॉर्ड्स ने इस केस को और पुख्ता आधार दे दिया है कि हत्या की योजना पहले से रची जा रही थी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here