Tatkal Ticket Booking में आधार अनिवार्य : 1 जुलाई से लागू होंगे IRCTC के नए नियम……

Parivesh
Tatkal Ticket Booking में आधार अनिवार्य : 1 जुलाई से लागू होंगे IRCTC के नए नियम......

नई दिल्ली। Tatkal Ticket Booking : ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट है। IRCTC अब Tatkal टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। 1 जुलाई 2025 से Tatkal टिकट बुक करने के लिए यात्रियों का IRCTC अकाउंट आधार से लिंक होना अनिवार्य होगा। वहीं 15 जुलाई से OTP वेरिफिकेशन भी जरूरी कर दिया गया है।

Tatkal Ticket Booking : रेलवे का कहना है कि यह कदम टिकटों की पारदर्शी बुकिंग और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए उठाया गया है।

नए नियमों की प्रमुख बातें:

  • 1 जुलाई से Tatkal टिकट बुक करने के लिए IRCTC अकाउंट का आधार लिंक जरूरी होगा।

  • 15 जुलाई से टिकट बुकिंग के दौरान आधार OTP वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा।

  • यह नियम IRCTC वेबसाइट, ऐप, रेलवे काउंटर और एजेंटों पर समान रूप से लागू रहेगा।

  • बिना आधार वेरिफिकेशन के Master List में यात्री जोड़ा नहीं जा सकेगा।

आधार वेरिफाइड यूज़र्स को ये फायदे:

  • वेरिफाइड अकाउंट से हर महीने 24 टिकट बुक किए जा सकेंगे।

  • बिना वेरिफिकेशन वाले यूज़र्स सिर्फ 12 टिकट ही बुक कर पाएंगे।

आधार लिंक करने का आसान तरीका:

  1. IRCTC वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करें।

  2. “My Account” सेक्शन में जाकर Aadhaar KYC चुनें।

  3. आधार नंबर डालें, OTP भेजें और पुष्टि करें।

  4. वेरिफिकेशन के बाद प्रोफाइल में “Verified” स्टेटस दिखेगा।

रेलवे का दावा है कि इस कदम से दलालों पर शिकंजा कसेगा और आम यात्रियों को राहत मिलेगी। जिन यात्रियों ने अब तक आधार लिंक नहीं किया है, उनके लिए ये खबर बेहद जरूरी है, वरना Tatkal टिकट से हाथ धोना पड़ सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *