Central GST Action: सेन्ट्रल GST की बड़ी कार्रवाई: कारोबारी जयदीप सिंह चंदेल गिरफ्तार, ITC मामले में जांच जारी

Sanjay Sahu
Central GST Action

Central GST Action: रायपुर: रायपुर में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर विभाग (CGGST) द्वारा जीएसटी से जुड़े एक मामले में कारोबारी जयदीप सिंह चंदेल को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की बात कही जा रही है।

Central GST Action: मामला मुख्य रूप से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से जुड़ा बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, मेरिडियन स्टील्स एंड इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कुछ फर्मों के आधार पर ITC लेने को लेकर जांच चल रही है, जिनकी वास्तविकता एवं लेनदेन की पड़ताल की जा रही है।

Central GST Action: जानकारी के मुताबिक, कंपनी से जुड़े परिसरों में सर्च कार्रवाई भी की गई थी, जिसमें विभिन्न दस्तावेज और रिकॉर्ड जांच एजेंसियों द्वारा लिए गए थे। सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी मिली है कि मामले में लगभग 17 करोड़ रुपये के ITC को लेकर जांच की जा रही है। हालांकि, इस संबंध में विभाग की ओर से कोई आधिकारिक विस्तृत बयान सार्वजनिक रूप से जारी नहीं किया गया है।

Central GST Action: जांच के दौरान जयदीप सिंह चंदेल का बयान दर्ज किए जाने और DRC-03 के तहत कुछ राशि जमा कराए जाने की जानकारी भी सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *