Wednesday, June 10, 2026
39.4 C
Raipur

Harda Congress Protest: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का उपवास प्रदर्शन, भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप

Harda Congress Protest: हरदा। मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान लगातार तेज होता जा रहा है। कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में बुधवार को हरदा जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। शहर के अंबेडकर चौक पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय उपवास एवं धरना प्रदर्शन आयोजित कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।

Harda Congress Protest:  प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताते हुए कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर चुप नहीं बैठेगी और सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

READ MORE: Beohari Water Pipeline Burst: जल संकट के बीच फूटी पाइपलाइन सड़कों पर बहा हजारों लीटर पानी, कई वार्डों की सप्लाई ठप, लोग करने लगे वाहनों की धुलाई

Harda Congress Protest: धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन साई ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मीनाक्षी नटराजन गांधीवादी विचारधारा की सशक्त नेता हैं और उन्हें राज्यसभा पहुंचने से रोकने का प्रयास भाजपा की राजनीतिक मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

Harda Congress Protest: मोहन साई ने कहा, “एक ओर भाजपा नारी शक्ति वंदन, महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर एक महिला प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर महिलाओं के सम्मान और उनके राजनीतिक अधिकारों को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है। यह भाजपा के दोहरे चरित्र को उजागर करता है।”

Harda Congress Protest:  उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी इस पूरे घटनाक्रम को केवल एक राजनीतिक मुद्दा नहीं मानती, बल्कि इसे लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा से जुड़ा विषय मानती है। यदि आवश्यकता पड़ी तो पार्टी कानूनी लड़ाई भी लड़ेगी और जनता के बीच जाकर इस मुद्दे को उठाएगी।

Harda Congress Protest: इस दौरान हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में विपक्षी नेताओं और उम्मीदवारों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता नहीं होगी, तो जनता का भरोसा व्यवस्था से उठ जाएगा।

Harda Congress Protest: धरना स्थल पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई।

READ MORE: Jabalpur Fire Safety Action: फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर निगम का बड़ा एक्शन, कई होटल-लॉज और कोचिंग सेंटर सील

Harda Congress Protest: गौरतलब है कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस लगातार इस फैसले का विरोध कर रही है और इसे राजनीतिक दबाव में लिया गया निर्णय बता रही है। वहीं भाजपा इस मामले को पूरी तरह वैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा बता रही है।

Harda Congress Protest: हरदा में हुए इस विरोध प्रदर्शन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की राजनीति आने वाले दिनों में और अधिक गर्माने वाली है। कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस मुद्दे पर पीछे हटने वाली नहीं है और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bareilly Dowry Dispute: दहेज की मांग पर शादी में बवाल! बारात घर बना अखाड़ा, Video वायरल

Bareilly Dowry Dispute:बरेली दहेज विवाद उत्तर प्रदेश के बरेली...

Related Articles

Popular Categories