Jabalpur Fire Safety Action: फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर निगम का बड़ा एक्शन, कई होटल-लॉज और कोचिंग सेंटर सील

Anuj Nirala

Jabalpur Fire Safety Action: जबलपुर। शहर में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संस्थानों के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई होटल, लॉज और कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया। यह अभियान फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं की जांच के लिए चलाया गया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

Jabalpur Fire Safety Action: नगर निगम की टीम ने लॉर्डगंज, कछियाना, करमचंद चौक और राइट टाउन समेत विभिन्न क्षेत्रों में संचालित होटल, लॉज और शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि कई प्रतिष्ठान बिना आवश्यक फायर सेफ्टी इंतजामों के संचालित हो रहे थे।

READ MORE: Dewas Instagram Fraud Case: इंस्टाग्राम की दोस्ती बनी ठगी का जाल नाबालिग को शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी, देवास पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jabalpur Fire Safety Action: निरीक्षण में कई होटलों और लॉज में अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) तक उपलब्ध नहीं मिले। इसके अलावा आग लगने जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था भी नहीं पाई गई। कई संस्थानों के पास फायर एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) नहीं था, जबकि पार्किंग और उचित वेंटिलेशन संबंधी मानकों का भी पालन नहीं किया जा रहा था।

Jabalpur Fire Safety Action: नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में देशभर में सामने आए अग्निकांडों को देखते हुए शहर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन हो और किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके।

Jabalpur Fire Safety Action: गंभीर खामियां मिलने पर संबंधित होटल, लॉज और कोचिंग संस्थानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों को पूरा करने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद ही इन संस्थानों को दोबारा संचालन की अनुमति दी जाएगी।

READ MORE: Shajapur Moon Light Cafe Attack: मजदूरी मांगना पड़ा भारी सोमवारिया बाजार में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, जिला अस्पताल में उपचार जारी

Jabalpur Fire Safety Action: नगर निगम ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, होटल संचालकों और कोचिंग संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि वे फायर सेफ्टी से जुड़े सभी नियमों का पालन करें। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इसी तरह की जांच जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *