Shajapur Moon Light Cafe Attack: मजदूरी मांगना पड़ा भारी सोमवारिया बाजार में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, जिला अस्पताल में उपचार जारी

Anuj Nirala

Shajapur Moon Light Cafe Attack: नितिन परमार\शाजापुर। शहर के व्यस्ततम इलाकों में शामिल सोमवारिया बाजार में मंगलवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक पर कथित तौर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक अपने मेहनताने के बकाया पैसे लेने के लिए दुकान संचालक के पास पहुंचा था, लेकिन मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Shajapur Moon Light Cafe Attack: प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुणाल सौराष्ट्रीय सोमवारिया बाजार स्थित ‘द मून लाइट कैफे’ में कार्यरत था। कुणाल का आरोप है कि लंबे समय से उसका मेहनताना बकाया था, जिसे लेकर वह लगातार दुकान संचालक से भुगतान की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कि दुकान संचालक ने उसे मंगलवार को दुकान पर आकर पैसे ले जाने के लिए कहा था।

READ MORE: MP Weather Alert : अगले 48 घंटे ज्यादा सताएगी गर्मी, मानसून की एंट्री से पहले कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Shajapur Moon Light Cafe Attack: मंगलवार रात करीब 8:30 बजे कुणाल जब अपने बकाया रुपए लेने कैफे पहुंचा, तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई और फिर विवाद इतना बढ़ गया कि दुकान संचालक ने कथित रूप से धारदार हथियार निकालकर कुणाल पर हमला कर दिया।

Shajapur Moon Light Cafe Attack: हमले में कुणाल गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। बाजार में मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय शाजापुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

Shajapur Moon Light Cafe Attack: घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा घायल युवक के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Shajapur Moon Light Cafe Attack: स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवारिया बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में इस तरह की घटना से व्यापारियों और आम नागरिकों में भय का माहौल पैदा हो गया है। लोगों ने बाजार क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

READ MORE: Indore में महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पर लोकायुक्त का छापा, 241% अधिक संपत्ति का मामला

Shajapur Moon Light Cafe Attack: फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद केवल मजदूरी के भुगतान को लेकर हुआ था या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी था। वहीं, घायल युवक के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Shajapur Moon Light Cafe Attack: यह घटना एक बार फिर यह सवाल खड़े करती है कि छोटे-छोटे विवाद किस तरह हिंसक रूप ले रहे हैं और मेहनत की कमाई मांगने वाले श्रमिकों को भी असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *