Raigarh Police Raid: रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन आघात तीन इलाकों में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

VIKASH KHALKHO

Raigarh Police Raid: गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़। रायगढ़ जिले में नशे के अवैध कारोबार और तस्करों के खिलाफ पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के कड़े दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने थाना जूटमिल, थाना छाल और चौकी खरसिया क्षेत्र में घेराबंदी कर तीन शातिर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कुल 29.50 लीटर अवैध देशी, अंग्रेजी एवं महुआ मदिरा के साथ-साथ नगदी रकम बरामद की गई है। पुलिस ने तीनों ही मामलों में आबकारी एक्ट के तहत गैर-जमानती धाराओं में मर्ग कायम कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Zero Tolerance CG: राम मंदिर करमकांड चबूतरा के पास गुंडागर्दी; ड्राइवर और उसके दोस्त पर तलवार से हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

अभियान के तहत पहली बड़ी कार्रवाई जूटमिल थाना क्षेत्र में हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिनव कांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर काशीराम चौक के पास घेराबंदी की। वहां गांधी नगर निवासी 21 वर्षीय आरोपी सतीश भटपहरे पिता होरीलाल भटपहरे को अवैध रूप से शराब बेचते हुए दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 45 नग शोले प्लेन देशी मदिरा (8.100 बल्क लीटर) और 30 नग सीजी फाइन डीलक्स व्हिस्की (5.400 बल्क लीटर) सहित कुल 13.500 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की, जिसकी कुल कीमत लगभग 7,200 रुपये आंकी गई है। मौके से शराब बिक्री की नगदी रकम 200 रुपये भी बरामद की गई। इस रेड में सहायक उप निरीक्षक नरसिंह यादव, राजेन्द्र पटेल और आरक्षक सुशील यादव की मुख्य भूमिका रही।

दूसरी कार्रवाई चौकी खरसिया के पनखतिया तालाब पार इलाके में हुई। चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को सूचना मिली थी कि एक युवक तालाब के पास ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर पनखतिया पार निवासी 28 वर्षीय राहुल सारथी पिता दिलीप सारथी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास रखे एक प्लास्टिक जरिकेन से करीब 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 2,000 रुपये है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी और महिला प्रधान आरक्षक ममता मिंज शामिल रहीं।

Bike Thief Busted: पुलिस का त्वरित एक्शन: बाइक चोरी मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

तीसरी कार्रवाई छाल थाना पुलिस द्वारा ग्राम पुसल्दा से कुकरीचोली कुरकुट नदी बांध के पास की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर कुकरीचोली निवासी 26 वर्षीय पवन कुमार चौहान पिता मोहन लाल चौहान को 06 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कड़ा मुकदमा दर्ज किया है। रायगढ़ पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन आघात” के जरिए अवैध शराब, गांजा और नशीली दवाओं के सिंडिकेट को पूरी तरह से नेस्तनाबूद करने की यह मुहिम आगे भी बिना रुके जारी रहेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *