Raipur Crime News:रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 लाख के गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Raipur Crime News:रायपुर।रायपुर पुलिस ने “नशामुक्त रायपुर” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 16.434 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 8 लाख 21 हजार 700 रुपये बताई जा रही है।

Raipur Crime News:पुलिस को 6 जून 2026 को सूचना मिली थी कि भाठागांव बस स्टैंड के पास रावणभाठा मैदान में एक महिला अवैध गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रही है। सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को पकड़ लिया।

Raipur Crime News:महिला पुलिस की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उसके पास से 16.434 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में महिला ने अपना नाम पूजा देवी सोनकर (40 वर्ष) निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश बताया।

Raipur Crime News:पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि वह गांजा उड़ीसा से लेकर आई थी और उसे उत्तर प्रदेश में बेचने की तैयारी कर रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ टिकरापारा थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।

Raipur Crime News:पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के “नशामुक्त छत्तीसगढ़” अभियान के तहत नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Raipur Crime News:पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं नशे का अवैध कारोबार होता दिखाई दे तो इसकी सूचना डायल-112, नजदीकी थाना या सिटीजन कॉप ऐप के माध्यम से दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories