Ratlam Spa Raid News: रतलाम में अवैध स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी रेड वाटर पार्क में छुपाकर चल रहा था गोरखधंधा, 3 युवतियां और कई युवक हिरासत में

Ratlam Spa Raid News: सिकंदर पटेल\रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचेड़-नामली मार्ग स्थित तुलसी वाटर पार्क में चल रहे कथित अवैध स्पा सेंटर का भंडाफोड़ किया है। शुक्रवार शाम की गई इस छापेमार कार्रवाई में तीन संदिग्ध युवतियों और कई युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।

सूचना के आधार पर बनाई गई विशेष टीम

Ratlam Spa Raid News: एसपी अमित कुमार को सूचना मिली थी कि वाटर पार्क परिसर में स्वीमिंग पूल की आड़ में अवैध रूप से स्पा सेंटर संचालित किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया और जांच के लिए रणनीति तैयार की गई।

READ MORE: MP Rajya Sabha Politics: मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव में बढ़ा सस्पेंस बीजेपी उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, तीसरी सीट पर राजनीतिक हलचल तेज

Ratlam Spa Raid News: पुलिस टीम दोपहर करीब तीन बजे वाटर पार्क पहुंची। जांच को गोपनीय रखने के लिए कुछ पुलिसकर्मियों को ग्राहक बनाकर अंदर भेजा गया, जबकि अन्य अधिकारी बाहर से गतिविधियों पर नजर रखते रहे।

छापेमारी में हुआ बड़ा खुलासा

Ratlam Spa Raid News: सूचना की पुष्टि होने के बाद एएसपी विवेक कुमार लाल के नेतृत्व में एसडीओपी किशोर पाटनवाला और महिला पुलिस अधिकारियों की टीम ने स्पा सेंटर पर दबिश दी। जांच के दौरान सामने आया कि वाटर पार्क के पीछे स्थित करीब छह कमरों में छुपाकर अवैध स्पा संचालन किया जा रहा था।

Ratlam Spa Raid News: छापे के दौरान तीन अलग-अलग कमरों में संदिग्ध स्थिति में तीन युवतियां और कुछ युवक पाए गए, जिसके बाद सभी को हिरासत में ले लिया गया।

युवतियां और मैनेजर हिरासत में

Ratlam Spa Raid News: पुलिस ने सभी युवतियों और युवकों को हिरासत में लेकर नामली थाने भेज दिया है। इसके अलावा वाटर पार्क के मैनेजर दिलीप ठाकुर को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है।

Ratlam Spa Raid News: पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से इस अवैध गतिविधि को लेकर शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुख्ता जानकारी जुटाकर यह कार्रवाई की गई।

गोपनीय तरीके से हुई कार्रवाई

Ratlam Spa Raid News: कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था ताकि किसी भी तरह की सूचना लीक न हो सके। यहां तक कि स्थानीय नामली पुलिस को भी पहले से जानकारी नहीं दी गई थी।

READ MORE: MP News: उज्जैन में 2 महीने से अपनी ही जमीन तक नहीं पहुंच पा रहा किसान! आखिर क्यों अटकी अनुमति?

एसपी का बयान

Ratlam Spa Raid News: एसपी अमित कुमार ने बताया कि शिकायतों के आधार पर जांच के बाद टीम गठित की गई थी। शुरुआती जांच में संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि हुई है। सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories