Raipur Crime News: रायपुर में पूमा के नाम पर नकली कारोबार का भंडाफोड़, 618 जोड़ी फुटवेयर जब्त, दो दुकानदारों पर केस

Sanjay Sahu
Raipur Crime News

Raipur Crime News: रायपुर के माना थाना क्षेत्र में पूमा ब्रांड के नाम पर कथित रूप से नकली जूते-चप्पल बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद दो कारोबारियों के खिलाफ कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।

Raipur Crime News: जानकारी के अनुसार, पूमा कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि गौरव श्रीवास्तव ने शिकायत की थी कि माना इलाके में कुछ दुकानों पर कंपनी के नाम और लोगो की नकल कर बनाए गए फुटवेयर बेचे जा रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

Raipur Crime News: जांच के दौरान पुलिस ने राज फुटवेयर के संचालक राहुल नेभानी और कलकत्ता बूट हाउस के संचालक मोहम्मद खुस्तर की दुकानों में छापेमारी की। वहां से पूमा ब्रांड से मिलते-जुलते 618 जोड़ी जूते-चप्पल बरामद किए गए, जिन्हें शुरुआती जांच में नकली और बिना अनुमति के बनाए गए उत्पाद माना गया है।

Raipur Crime News: पुलिस ने सभी संदिग्ध सामान जब्त कर लिया है और दोनों कारोबारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह सामान कहां से लाया गया था और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।

Raipur Crime News: पुलिस का कहना है कि नकली ब्रांडेड सामान बेचकर ग्राहकों को गुमराह करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में कॉपीराइट और ट्रेडमार्क कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाती है। फिलहाल जब्त फुटवेयर और संबंधित दस्तावेजों की जांच जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *