CM Sai Scholarship Scheme: मेधावी श्रमिक बच्चों को सीएम साय का बड़ा तोहफा 22 छात्रों को मिले 2-2 लाख रुपये, 28 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को 7.79 करोड़ की सहायता

Anuj Nirala

CM Sai Scholarship Scheme: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 22 मेधावी छात्र-छात्राओं को दो-दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया।

CM Sai Scholarship Scheme: सम्मानित विद्यार्थियों में कक्षा 10वीं के 9 और कक्षा 12वीं के 13 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। ये विद्यार्थी रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, रायगढ़, गरियाबंद, बलौदाबाजार, कांकेर और सक्ती सहित विभिन्न जिलों से हैं। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि श्रमिक परिवारों के संघर्ष, मेहनत और संकल्प की प्रेरणादायक कहानी है।

READ MORE: CG Paddy Scam: दुर्ग के कुम्हाली धान घोटाला मामले में कोर्ट सख्त, समिति प्रबंधक अतुल वर्मा के खिलाफ FIR रद्द करने से इनकार

श्रमिक ही देश के असली निर्माता : मुख्यमंत्री

CM Sai Scholarship Scheme: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि श्रमिक अपने श्रम और समर्पण से समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव रखते हैं। वे स्वयं कठिन परिस्थितियों में जीवन व्यतीत कर दूसरों को सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं, इसलिए श्रमिक वास्तव में देश के निर्माता हैं।

CM Sai Scholarship Scheme: उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे कभी स्वयं को किसी से कम न समझें। मेहनत, शिक्षा और लगन के बल पर साधारण परिवारों के बच्चे भी ऊंचे पदों तक पहुंच सकते हैं। सरकार चाहती है कि श्रमिकों के बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, प्रशासक और अन्य प्रतिष्ठित पदों पर पहुंचकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।

70 से अधिक श्रमिक कल्याण योजनाएं संचालित

CM Sai Scholarship Scheme: मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए लगभग 70 प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य श्रमिकों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास को सुनिश्चित करना है।

CM Sai Scholarship Scheme: उन्होंने श्रमिक परिवारों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने और अन्य पात्र लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।

28 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को मिली सहायता

CM Sai Scholarship Scheme: कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 28,754 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों को विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं के तहत 7 करोड़ 79 लाख 52 हजार 370 रुपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित की।

CM Sai Scholarship Scheme: यह राशि मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, नोनीलाल छात्रवृत्ति योजना, श्रमिक औजार सहायता योजना, साइकिल सहायता योजना, पेंशन सहायता योजना, गणवेश एवं पुस्तक सहायता सहित विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदान की गई।

मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा शिक्षा और रोजगार में सहयोग

CM Sai Scholarship Scheme: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को एक लाख रुपये प्रोत्साहन राशि तथा एक लाख रुपये दोपहिया वाहन खरीदने के लिए दिए जा रहे हैं। सरकार श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा, कोचिंग और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

READ MORE: CG Assistant Professor Job: प्रोफेसर के सभी 780 स्वीकृत पद पड़े हैं खाली, अतिथि व्याख्याताओं के भरोसे चल रही प्रदेश की उच्च शिक्षा

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में करेंगे राशि का उपयोग

CM Sai Scholarship Scheme: सम्मानित विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें मिली यह राशि उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में काफी मदद करेगी। उन्होंने सरकार और श्रम विभाग का आभार व्यक्त किया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण

CM Sai Scholarship Scheme: कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *