Chhattisgarh Cabinet Meeting: 9 जून को होगी छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों की उम्मीद

Sanjay Sahu
Chhattisgarh cabinet meeting

Chhattisgarh Cabinet Meeting:रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 9 जून को आयोजित होगी। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय में सुबह 11 बजे शुरू होगी। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और फैसले लिए जा सकते हैं।

Chhattisgarh Cabinet Meeting:कैबिनेट बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री Arun Sao सरकार द्वारा लिए गए प्रमुख निर्णयों की जानकारी मीडिया को देंगे। इससे पहले 26 मई को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए थे। राज्य के विभिन्न विभागों, निगमों और स्थानीय निकायों में जमा स्क्रैप और अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण के लिए भारत सरकार के उपक्रम MSTC के साथ अनुबंध को अगले तीन साल के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। सरकार का मानना है कि ई-नीलामी प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ेगी और राज्य को बेहतर राजस्व प्राप्त होगा।

Chhattisgarh Cabinet Meeting:बैठक में छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल को सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन लाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसके लिए शासन के कार्य आवंटन नियमों में संशोधन किया जाएगा।

Chhattisgarh Cabinet Meeting:इसके अलावा सड़क निर्माण कार्यों में डामर (बिटुमिन) की बढ़ी हुई कीमतों को देखते हुए सरकार ने ठेकेदारों को सीमित और आंशिक राहत देने का फैसला किया। यह राहत 1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक की अवधि के लिए लागू होगी, ताकि सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य प्रभावित न हों।

Chhattisgarh Cabinet Meeting:अब 9 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इसमें राज्य के विकास, प्रशासन और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाने की संभावना है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *