Raipur Gudhiyari Underbridge Closed:रायपुरवासियों के लिए जरूरी खबर, गुढ़ियारी अंडरब्रिज पर 18 जून तक आवागमन बंद

Sanjay Sahu
Raipur Gudhiyari Underbridge Closed

Raipur Gudhiyari Underbridge Closed:रायपुर : रायपुर के लोगों के लिए जरूरी सूचना है। गुढ़ियारी अंडरब्रिज से आने-जाने वाले वाहन चालकों को अगले 14 दिनों तक वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। रेलवे द्वारा अंडरब्रिज में मरम्मत और अन्य जरूरी कार्य कराए जाने के कारण 4 जून से 18 जून तक इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-7 (गुढ़ियारी साइड) स्थित एक्सप्रेस-वे अंडरब्रिज में पाइपलाइन बिछाने, कवर शेड लगाने और संरचनात्मक मरम्मत का काम किया जाएगा। इसी वजह से इस रास्ते से किसी भी प्रकार के वाहन की आवाजाही नहीं हो सकेगी।

Raipur Gudhiyari Underbridge Closed:जानकारी के मुताबिक इस अंडरब्रिज से प्रतिदिन लगभग 20 से 25 हजार वाहन गुजरते हैं। मार्ग बंद होने के बाद इन वाहनों का दबाव तेलघानी नाका अंडरब्रिज और गुढ़ियारी-नर्मदापारा अंडरब्रिज पर बढ़ सकता है। ऐसे में इन क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनने की संभावना है।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। इसके तहत तेलघानी नाका ओवरब्रिज, चुनाभट्टी अंडरब्रिज और नर्मदापारा अंडरब्रिज का उपयोग किया जा सकता है।

Raipur Gudhiyari Underbridge Closed:पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से थोड़ा पहले निकलें और निर्धारित डायवर्जन रूट का पालन करें, ताकि अनावश्यक परेशानी और जाम से बचा जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *