CG News : स्कूल विवाद: शिक्षिका के खिलाफ नाराज ग्रामीणों ने की तालाबंदी, उठाई हटाने की मांग

0
108
CG News
CG News

CG News : खैरागढ़ : शासकीय प्राथमिक शाला दनिया में शिक्षिका मोहिनी देवांगन के खिलाफ लंबे समय से जारी ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। ग्रामीणों ने स्कूल की तालाबंदी कर प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ विरोध जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षिका न केवल बच्चों को ढंग से नहीं पढ़ा रहीं, बल्कि उनका व्यवहार भी लगातार अपमानजनक और अनुचित बना हुआ है, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ा है।

CG News : गांववालों ने बताया कि उन्होंने पहले भी सुशासन तिहार में इस मुद्दे को उठाया था और हाल ही में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन भी सौंपा था। चेतावनी दी गई थी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे स्कूल को बंद करने के लिए बाध्य होंगे।

CG News : ग्रामीणों की नाराजगी उस वक्त और बढ़ गई जब स्कूल के मेहनती और लोकप्रिय शिक्षक दयासागर जोशी का युक्तिकरण के तहत तबादला कर दिया गया, जबकि मोहिनी देवांगन के खिलाफ लगातार शिकायतों के बावजूद उन्हें वहीं पदस्थ रखा गया है। इससे न केवल स्कूल का शैक्षणिक माहौल प्रभावित हुआ है, बल्कि छात्रों की संख्या में भी गिरावट देखने को मिली है।

CG News : ग्रामीणों की मांग

शिक्षिका मोहिनी देवांगन को तत्काल स्कूल से हटाया जाए
दयासागर जोशी को पुनः दनिया स्कूल में पदस्थ किया जाए

CG News : ग्रामीणों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं निकाला, तो आंदोलन और भी उग्र रूप ले सकता है। यह मामला अब सिर्फ एक स्कूल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गांव के शैक्षणिक भविष्य और सामाजिक विश्वास से जुड़ गया है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस पर क्या और कब कार्रवाई करता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here