Surguja News-Mobile Battery Blast:खेलते-खेलते हुआ दर्दनाक हादसा, मोबाइल बैटरी फटने से 1 साल के मासूम की मौत

Sanjay Sahu
Surguja News-Mobile Battery Blast

Surguja News-Mobile Battery Blast:सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मोबाइल की पुरानी बैटरी फटने से एक साल के मासूम की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव का है।

Surguja News-Mobile Battery Blast:जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह नेताम का एक वर्षीय बेटा आदित्य सिंह 31 मई की शाम अपने भाई-बहनों और अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों को कहीं से एक पुरानी और खराब मोबाइल बैटरी मिल गई, जिससे वे खेलने लगे।

Surguja News-Mobile Battery Blast:शाम करीब 5 बजे अचानक बैटरी में जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चेहरे, सीने, पेट और हाथों पर गंभीर जलन की चोटें आईं।

Surguja News-Mobile Battery Blast:घटना के तुरंत बाद परिजन उसे प्रेमनगर अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सूरजपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर आदित्य को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान 1 जून की सुबह करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई।

Surguja News-Mobile Battery Blast:घटना की सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है। यह हादसा बच्चों के आसपास इलेक्ट्रॉनिक कचरा और खराब बैटरियां रखने के खतरे को भी उजागर करता है। विशेषज्ञों के अनुसार पुरानी या क्षतिग्रस्त मोबाइल बैटरियां कभी भी फट सकती हैं, इसलिए उन्हें बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *