MP NEWS : चोरहटा पुलिस ने पकडा भैंसों से भरा ट्रक, तीन पशु तस्कर हुए गिरफ्तार, सीधी से लोड कर उत्तर प्रदेश के स्लॉटर हाउस भेजे जा रहे थे मवेशी

0
101
MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS : रीवा :अवैध रूप से एक ट्रक में भूसे की तरह भरकर सीधी से उत्तर प्रदेश के स्लॉटर हाउस भेजे जा रहे ट्रक को चोरहटा पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए तीन पशु तस्करों को हिरासत में लिया है गिरफ्तार किए गए पशु तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है ऐसा माना जा रहा है कि पकड़े गए तस्करों से पशु तस्करी से जुड़े एक बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है मामले के संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल ने बताया कि रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पूरे जोन में पुलिस द्वारा पशु तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त करने सहित पशु तस्करों की कमर तोड़ने का काम पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

MP NEWS : इसी क्रम में चोरहटा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की कुछ लोग एक ट्रक में मवेशियों का अवैध परिवहन कर रहे हैं जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने घेराबंदी करते हुए वहां को अपने कब्जे में लिया जिससे पुलिस ने 38 नग भैंस बरामद की है जिन्हें नजदीकी गौशाला भेजा गया है वही वहां से पुलिस ने तीन युवकों को भी हिरासत में लिया है।

MP NEWS : जो सीधी जिले के निवासी बताए जा रहे हैं गिरफ्तार किए गए युवकों के मुताबिक उनके द्वारा सीधी से ट्रक में मवेशियों को लोड कर उत्तर प्रदेश के स्लॉटर हाउस में बेचने के लिए भेजा जा रहा था पुलिस ने युवकों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए युवकों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here