Saturday, September 5, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh electricity company 75% discount: 30 जून तक करें रजिस्ट्रेशन, पुराने बिजली...

Chhattisgarh electricity company 75% discount: 30 जून तक करें रजिस्ट्रेशन, पुराने बिजली बिल में मिलेगी 75% तक की छूट; लाखों उपभोक्ताओं को राहत

Chhattisgarh electricity company 75% discount:रायपुर: राज्य सरकार ने बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने के लिए विशेष योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को पुराने बिजली बिलों में 75 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है। इसके लिए 30 जून 2026 तक मोर बिजली एप के माध्यम से पंजीयन कराना अनिवार्य है।

बिजली कंपनी के अनुसार, पंजीयन के बाद उपभोक्ताओं के बकाया बिलों का आकलन किया जाएगा और उनकी श्रेणी के अनुसार छूट तय की जाएगी। फिलहाल रायपुर जिले में 30 हजार से अधिक उपभोक्ता योजना के लिए आवेदन कर चुके हैं। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इन उपभोक्ताओं को करीब 40 लाख रुपये तक की राहत मिल सकती है।

Chhattisgarh electricity company 75% discount:यह सुविधा मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत दी जा रही है। योजना का लाभ घरेलू, कृषि और बीपीएल श्रेणी के लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगा। सरकार का उद्देश्य लंबे समय से लंबित बिजली बिलों का निपटारा करना और उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देना है।

Chhattisgarh electricity company 75% discount:पंजीयन के लिए उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल में मोर बिजली एप डाउनलोड करना होगा। एप में योजना से संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उपभोक्ता क्रमांक, नाम, बिजली बिल की जानकारी और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Chhattisgarh electricity company 75% discount:बिजली विभाग का कहना है कि 30 जून के बाद सभी आवेदनों की जांच कर पात्र उपभोक्ताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि योजना को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और आने वाले दिनों में पंजीयन की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here