Raigarh Police Health Camp: रायगढ़ पुलिस और IMA का मेगा हेल्थ कैंप 400 से अधिक पुलिसकर्मियों व परिजनों ने उठाया नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

Anuj Nirala

Raigarh Police Health Camp: गौरीशंकर गुप्ता\ रायगढ़। पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रायगढ़ पुलिस एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में उर्दना स्थित पुलिस लाइन में एक विशाल मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में करीब 400 पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, विभिन्न जांचों और दवाइयों का लाभ लिया।

Raigarh Police Health Camp: कार्यक्रम का शुभारंभ रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh ने किया। इस अवसर पर आईएमए के वरिष्ठ चिकित्सक और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहते हैं। लगातार व्यस्त ड्यूटी और तनावपूर्ण कार्यशैली के कारण वे अक्सर अपने स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते। ऐसे स्वास्थ्य शिविर पुलिसकर्मियों को समय पर स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

READ MORE: Raigarh Crime News: ऑपरेशन आघात” के तहत धरमजयगढ़ और खरसिया पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, दो आरोपियों से 40 लीटर महुआ शराब जब्त

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं

Raigarh Police Health Camp:मेगा हेल्थ कैंप में मेडिसिन, सर्जरी, नेत्र रोग, ईएनटी, त्वचा रोग, अस्थि रोग, दंत चिकित्सा, किडनी रोग, बाल रोग, मनोरोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग सहित कई विशेषज्ञ विभागों के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर में पहुंचे लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं।

Raigarh Police Health Camp:इसके अलावा ब्लड टेस्ट, ईसीजी, एक्स-रे, सोनोग्राफी, ईको सहित कई महत्वपूर्ण जांचें भी नि:शुल्क कराई गईं, जिससे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों को व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकीं।

महिलाओं के लिए विशेष कैंसर जांच सुविधा

Raigarh Police Health Camp:महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए शिविर में मोबाइल कैंसर केयर एंबुलेंस भी तैनात की गई। इसके माध्यम से 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर की नि:शुल्क स्क्रीनिंग की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महिलाओं को कैंसर के शुरुआती लक्षणों और समय पर जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।

कई पुलिसकर्मियों में सामने आई स्वास्थ्य समस्याएं

Raigarh Police Health Camp:स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने पाया कि कई पुलिसकर्मी उच्च रक्तचाप, ब्लड शुगर और अन्य जीवनशैली संबंधी बीमारियों से प्रभावित हैं, जबकि उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं थी। डॉक्टरों ने ऐसे लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, व्यायाम और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

READ MORE: bemetara bjp mla-dipesh sahu wedding: सामूहिक विवाह समारोह में भाजपा विधायक दीपेश साहू ने लिए सात फेरे, पारंपरिक बैलगाड़ी में बारात निकाली गई

पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता: एसएसपी

Raigarh Police Health Camp:एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि एक स्वस्थ पुलिसकर्मी ही अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर सकता है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ पुलिस अपने जवानों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम और चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि पुलिस बल शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सके।

Raigarh Police Health Camp:उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, सभी विशेषज्ञ डॉक्टरों, पुलिस अधिकारियों और आयोजन से जुड़े कर्मचारियों का आभार भी व्यक्त किया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *