C.G Weather Update : छत्तीसगढ़ में ठंड का सितम जारी! सरगुजा में पारा 5.6°C तक गिरा, जानें रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

0
209
Weather Update
छत्तीसगढ़ में ठंड

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही थी, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अब कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। आगामी चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। शीतलहर के असर में भी धीरे-धीरे कमी आने की उम्मीद है। फिलहाल प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है और कहीं भी वर्षा की संभावना नहीं है।

सरगुजा में न्यूनतम तापमान 5.6°C तक गिरा
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में न्यूनतम तापमान में सबसे कम सरगुजा में 5.6°C और बलरामपुर-रामानुजगंज में 6°C दर्ज किया गया। उत्तर छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में भी ठंड का असर अधिक रहा। कोरिया में न्यूनतम तापमान 9.1°C, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 8.6°C और मुंगेली में 9.2°C रहा। वहीं, प्रदेश का अधिकतम तापमान जगदलपुर में 29°C तक पहुंचा।

Read More : Chhattisgarh Assembly Session : शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन, सड़क-स्वास्थ्य मुद्दों पर घिरेगी सरकार, हंगामे के आसार

अगले दिनों में बढ़ सकती है ठंड
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा। इसके बाद फिर से तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड का असर बढ़ सकता है। लोग सुबह-शाम सतर्क रहें और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल जारी रखें।

Read More : C.G Accident : बिलासपुर में भयंकर हादसा! रायपुर आ रही बस खड़े ट्रेलर से टकराई , 16 यात्री घायल

रायपुर में मौसम का हाल
आज राजधानी रायपुर में सुबह कोहरा छाया हुआ है। अधिकतम तापमान लगभग 29°C और न्यूनतम तापमान लगभग 13°C रहने का अनुमान है। ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लोगों को सुबह और शाम के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

सावधानी और स्वास्थ्य का ध्यान रखें
ठंड और कोहरे के कारण शीतजनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं, सड़क पर विजिबिलिटी कम होने से ड्राइविंग करते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here