Crime News Gwalior: ग्वालियर में दिलदहला देने वाली वारदात: भाई से वीडियो कॉल पर बात करते हुए निगमकर्मी ने खुद को मारी गोली

Crime News Gwalior: ग्वालियर। शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डफरन सराय इलाके में शुक्रवार देर रात रिश्तों को तार-तार करने वाले और रोंगटे खड़े कर देने वाले एक घटनाक्रम में नगर निगम कर्मी ने खुदकुशी कर ली। मृतक ने अपने सगे भाई से मोबाइल पर वीडियो कॉल के जरिए बात करते-करते खुद की ही लाइसेंसी राइफल से गर्दन के नीचे सटाकर गोली मार ली। गोली चलते ही युवक के सिर के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पड़ाव थाना पुलिस ने घटनास्थल से मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त राइफल को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस को मृतक के मोबाइल से एक विस्तृत सुसाइड नोट मिला है, जिसमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

वीडियो कॉल पर भाई के सामने दबाया ट्रिगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डफरन सराय निवासी निगमकर्मी गौरव सिंह भदौरिया का अपनी मां, बहन और मामी से लंबे समय से गंभीर प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। शुक्रवार देर रात गौरव ने अपने भाई दुर्गेश भदौरिया को वीडियो कॉल किया। दोनों के बीच बातचीत चल ही रही थी कि अचानक अवसाद और गुस्से में आकर गौरव ने अपनी लाइसेंसी राइफल उठाई, उसे ठुड्डी के नीचे लगाया और भाई के सामने ही ट्रिगर दबा दिया। दुर्गेश जब तक कुछ समझ पाता और किसी को मदद के लिए बुलाता, तब तक गौरव दम तोड़ चुका था।

सुसाइड नोट में ब्लैक मेलिंग और जान से मारने की धमकी का जिक्र पुलिस को जांच के दौरान गौरव के मोबाइल में टाइप किया हुआ एक सुसाइड नोट मिला है, जिसने इस आत्मघाती कदम के पीछे की कड़वी सच्चाई को उजागर कर दिया है। सुसाइड नोट में गौरव ने लिखा है:

“मैं गौरव सिंह भदोरिया अपने पूरे होश और हवास में आत्महत्या करने जा रहा हूं। मेरी मौत की जिम्मेदार मां सत्यवती भदोरिया, बहन सीमा परमार और मामी नीतू सिकरवार हैं। ये लोग मुझसे कह रहे थे कि या तो 5 लाख रुपये दो या अपने पिताजी की जो तुम्हारे नाम पर जमीन है, वो हमारे नाम करो, नहीं तो हम तुम्हें जहर देकर मरवा देंगे। मैं नीतू सिकरवार को पहले भी 2,40,000 रुपये दे चुका हूं, इसके बाद भी पैसों की डिमांड की जा रही है और मकान में हिस्सा मांगा जा रहा है। धमकी दी जा रही है कि ऐसा नहीं किया तो अंजाम बहुत बुरा होगा। मेरी प्रशासन से गुजारिश है कि इन तीनों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।”

जांच के बाद होगी एफआईआर: सीएसपी घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार और चश्मदीद भाई दुर्गेश का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीएसपी और थाना प्रभारी ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके का मुआयना किया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला गंभीर पारिवारिक कलह और जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है।

डफरन सराय में एक युवक द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। मौके से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी हथियार और मोबाइल फोन को साक्ष्य के तौर पर जब्त किया गया है। मृतक के मोबाइल से जो सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है, उसकी प्रामाणिकता की जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट के तकनीकी मिलान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। — रॉबिन जैन, सीएसपी, ग्वालियर

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories