TI Deepesh Jaiswal suspended: नवापारा TI दीपेश जायसवाल निलंबित, अवैध शराब मामले में संदिग्ध भूमिका पर कार्रवाई

Gautam Rawat
TI Deepesh Jaiswal suspended

TI Deepesh Jaiswal suspended: रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निरीक्षक (TI) दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण नहीं रखने तथा हालिया कार्रवाई के दौरान संदिग्ध भूमिका निभाने के आरोप लगे हैं। निलंबन आदेश रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा द्वारा जारी किया गया है।

TI Deepesh Jaiswal suspended: जानकारी के अनुसार, गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बावजूद अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक नहीं लग पाई।

 

 

TI Deepesh Jaiswal suspended: मामला 29 मई को सामने आया, जब ACCU रायपुर की देहात टीम ने गोबरा नवापारा स्थित लल्ला सोनवानी के ढाबे पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वहां अवैध शराब बिक्री की पुष्टि हुई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल भी मौके पर पहुंचे थे।

TI Deepesh Jaiswal suspended: पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी का आचरण संदिग्ध पाया गया। आरोप है कि उन्होंने आरोपी लल्ला सोनवानी से एकांत में बातचीत की, जिसके बाद उनकी भूमिका पर सवाल खड़े हुए।

TI Deepesh Jaiswal suspended: मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए एसपी ने दीपेश जायसवाल को निलंबित कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रायपुर ग्रामीण से संबद्ध कर दिया है। वहीं, पूरे प्रकरण की प्रारंभिक जांच की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण **अभिषेक झा** को सौंपी गई है। उन्हें सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

TI Deepesh Jaiswal suspended: रायपुर ग्रामीण पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *