Mandsaur News : मात्र 50 रुपये के लिए युवक का अपहरण, 6 आरोपी ले गए राजस्थान, 4 गिरफ्तार, 2 फरार

Sanjay Sahu
Mandsaur News

Mandsaur News : मंदसौर : मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां सिर्फ 50 रुपये की लेनदेन को लेकर एक युवक का अपहरण कर लिया गया। भानपुरा थाना क्षेत्र के बाबूल्दा गांव निवासी बबलू मीणा 13 जून को अपने ढाबे पर था, तभी 50 रुपये को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि छह लोगों ने मिलकर बबलू के साथ मारपीट की और उसे जबरन अपहरण कर राजस्थान ले गए।

Mandsaur News :बबलू के पिता मोहनलाल मीणा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पांच दिन की जांच के बाद पुलिस ने बबलू को भवानीमंडी (राजस्थान) के पास एक खेत में बने कमरे से सकुशल बरामद कर लिया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Mandsaur News :बचे हुए दो आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।एएसपी हेमलता कुरील के मुताबिक, विवाद की वजह केवल 50 रुपये का लेन-देन था, जिसे लेकर आरोपी नाराज़ थे। आरोपियों ने बबलू को पहले रेहटड़ी ले जाकर पीटा, फिर सुनारी गांव निवासी देवीसिंह को सौंप दिया और कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इस घटना के बाद क्षेत्रीय समाज ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग की। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *