Thursday, August 27, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh Raigarh Police Action: ऑपरेशन आघात का बड़ा एक्शन 6 किलो से अधिक...

Raigarh Police Action: ऑपरेशन आघात का बड़ा एक्शन 6 किलो से अधिक गांजा, 24 नशीले इंजेक्शन जब्त; 5 तस्कर गिरफ्तार

Raigarh Police Action: गौरी शंकर गुप्ता\ रायगढ़। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 6.168 किलोग्राम गांजा, 24 नशीले बुट्रम इंजेक्शन, नगदी राशि और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। कार्रवाई के दौरान कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Raigarh Police Action:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shashi Mohan Singh के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में युवाओं और नाबालिगों को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

READ MORE: Roop Narayan Sinha passes away : छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा का निधन, भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए थे

बीड़पारा में गांजा तस्करी का भंडाफोड़

Raigarh Police Action:25 मई को मुखबिर से सूचना मिलने पर साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बीड़पारा क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर आरोपी इरशाद खान को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से छह पैकेटों में रखा 6.168 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी जब्त किया।

Raigarh Police Action:पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने रिश्तेदार मोहम्मद वसीम के साथ मिलकर गांजे की बिक्री करता था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोहम्मद वसीम को भी हिरासत में लिया। जांच में सामने आया कि गांजा ओडिशा से लाकर रायगढ़ में सप्लाई किया जाता था। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

रामलीला मैदान के पास नशीले इंजेक्शन बेचते तीन आरोपी पकड़े गए

Raigarh Police Action:दूसरी कार्रवाई 26 मई को रामलीला मैदान के पास की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक नाबालिग लड़कों को नशीले इंजेक्शन देकर उन्हें नशे का आदी बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ युवक भाग निकले, लेकिन दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया।

Raigarh Police Action:तलाशी के दौरान आरोपी सूरज पंडित के कब्जे से 24 नग Butorphanol Tartrate (Butrum) इंजेक्शन, दो सिरिंज, ₹7370 नगद और एक मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ये इंजेक्शन खरसिया निवासी सरोज यादव उर्फ बबलू यादव से खरीदते थे और युवाओं तथा नाबालिगों को बेचते थे।

READ MORE: Dhamtari Accident News : आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी हादसे का शिकार, चालक की मौके पर ही मौत

Raigarh Police Action:आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सरोज यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से बिक्री की रकम में ₹200 बरामद किए गए। पुलिस ने इस कार्रवाई में एक अपाचे मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, इंजेक्शन और नकदी भी जब्त की है।

युवाओं को नशे से बचाने पर फोकस

Raigarh Police Action:पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नशीले इंजेक्शन युवाओं और नाबालिग बच्चों तक पहुंचा रहे थे। इसे बेहद गंभीर मानते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act) के तहत भी कार्रवाई की है।

Raigarh Police Action:एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि “रायगढ़ पुलिस नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। विशेष रूप से युवाओं और नाबालिग बच्चों को नशे की ओर धकेलने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।”

Raigarh Police Action:उन्होंने कहा कि ऑपरेशन आघात के तहत जिलेभर में लगातार निगरानी रखी जा रही है और नशे के कारोबारियों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here