Chhattisgarh alert Ebola virus: सावधान!छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

Chhattisgarh alert Ebola virus: रायपुर : छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। दुनियाभर में बढ़ते संक्रमण मामलों के बीच संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं ने सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने और जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

Chhattisgarh alert Ebola virus: जानकारी के अनुसार, रायपुर एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसके लिए एयरपोर्ट परिसर में एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा, जो स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य निगरानी व्यवस्था का समन्वय करेगा।

Chhattisgarh alert Ebola virus: एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि किसी भी संदिग्ध मरीज की पहचान होने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी जाए। साथ ही आइसोलेशन, रेफरल और आपातकालीन प्रबंधन की पूरी व्यवस्था तैयार रखने को कहा गया है।

Chhattisgarh alert Ebola virus: स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों और स्वास्थ्य अधिकारियों को संभावित संक्रमण से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Chhattisgarh alert Ebola virus: गौरतलब है कि कांगो और युगांडा में इबोला संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद दुनियाभर में निगरानी बढ़ा दी गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन पहले ही इसे अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर चुका है। इसी के चलते भारत में भी एहतियात के तौर पर निगरानी और स्वास्थ्य जांच बढ़ाई जा रही है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories