Sehore News : कुवेश्वर धाम पर भोपाल से आने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Sanjay Sahu

Sehore News : सीहोर/ब्रहम सिंह मेवाड़ा।कुवेश्वर धाम पर बाहरी ऑटो चालकों की बदसलूकी और अव्यवस्थाओं के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। शुक्रवार को सीहोर कलेक्ट्रेट पहुंचकर महिलाओं ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और मांग की कि भोपाल से आने वाले ऑटो चालकों पर प्रतिबंध लगाया जाए।

Sehore News : महिलाओं ने आरोप लगाया कि भोपाल से कुवेश्वर धाम आने वाले ऑटो चालक श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता करते हैं, धार्मिक टिप्पणियां करते हैं और मोटा किराया वसूलने के बाद यात्रियों को बीच रास्ते में उतार देते हैं।

Sehore News : ज्ञापन में महिलाओं ने कुछ ऑटो के नंबर भी प्रस्तुत किए और कहा कि केवल भोपाल से आने वाले ही नहीं, कुछ लोकल ऑटो चालक भी इस तरह की हरकतों में लिप्त हैं। उनका कहना है कि पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं को अशोभनीय भाषा का सामना करना पड़ता है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।

Sehore News : महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो किसी दिन बड़ी घटना हो सकती है। प्रशासन को चाहिए कि वह इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए धार्मिक स्थलों पर शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कार्रवाई करे।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *