Monday, May 25, 2026
36.6 C
Raipur

Raipur Railway Station :रायपुर रेलवे स्टेशन टिकट काउंटर शिफ्ट, 482 करोड़ की लागत से हो रहा वर्ल्ड क्लास स्टेशन का निर्माण

Raipur Railway Station :रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन के गुढ़ियारी साइड स्थित आरक्षित और अनारक्षित टिकट काउंटर को अस्थायी रूप से नई जगह शिफ्ट कर दिया गया है। यह शिफ्टिंग मंगलवार दोपहर 3 बजे से प्रभावी हो गई है। अब यात्री प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर पार्किंग क्षेत्र में बनाए गए अस्थायी काउंटर से टिकट ले सकेंगे।

Raipur Railway Station :दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल के अनुसार, यह अस्थायी व्यवस्था 18 जून से लागू होगी और यात्री आरक्षित (PRS) व अनारक्षित (UTS) दोनों तरह की टिकट इसी स्थान से प्राप्त कर सकेंगे।

Raipur Railway Station :रायपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि शिफ्टिंग का कारण अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहा रि-डेवलपमेंट कार्य है। स्टेशन का इन्फ्रास्ट्रक्चर भविष्य की 50 साल की जरूरतों और यात्री डिमांड को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। रिडेवलपमेंट का कार्य लगभग तीन वर्षों में पूरा किया जाना है, जिसमें से कुछ हिस्सा पहले ही पूरा हो चुका है। तब तक लगभग डेढ़ से दो साल तक टिकट बुकिंग की यह अस्थायी व्यवस्था जारी रहेगी।

 

Raipur Railway Station :482.48 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा यह स्टेशन वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से युक्त होगा। प्रोजेक्ट में शामिल प्रमुख बिंदु हैं:

16 एस्केलेटर
10 टिकट बुकिंग विंडो
74 अत्याधुनिक टॉयलेट
300 किलोवाट का सोलर प्लांट
भव्य एंट्री गेट**
6 मीटर चौड़े 3 फुटओवर ब्रिज
40 वाटर कूलर, 26 कोच इंडिकेशन बोर्ड
3,512 वर्ग मीटर पार्सल एरिया और 12,075 वर्ग मीटर प्लेटफॉर्म शेल्टर

Raipur Railway Station :इसके अतिरिक्त स्टेशन परिसर में रिजर्व लॉज, मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्टेशन हब, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और बस्तर व छत्तीसगढ़ी कला पर आधारित खूबसूरत इंटीरियर्स होंगे।रायपुर स्टेशन का कायाकल्प चार फेज में किया जाएगा। फिलहाल पहले चरण में गुढ़ियारी कॉलोनी, पुराने भवन और रिजर्वेशन काउंटर को हटाकर निर्माण जारी है। इसके बाद पार्सल ऑफिस हटेगा और अंततः स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार की दिशा में काम होगा।

Raipur Railway Station :रायपुर मंडल के 15 स्टेशनों में कायाकल्प

Raipur Railway Station :रायपुर मंडल के भिलाई, उरकुरा और भानुप्रतापपुर स्टेशनों को नए रूप में शुरू कर दिया गया है, जबकि भाटापारा, बालोद, दल्ली राजहरा, बिल्हा, तिल्दा-नेवरा, मंदिर हसौद, सरोना सहित 12 अन्य स्टेशनों पर कार्य प्रगति पर है। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रायपुर स्टेशन न केवल तकनीकी रूप से अत्याधुनिक बनेगा, बल्कि यात्रियों के लिए सुविधा और सौंदर्य का बेहतरीन संगम भी होगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

CG Politics:Chhattisgarh Congress में घमासान! नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बढ़ी तकरार..

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

Raipur को मिली ट्रैफिक से बड़ी राहत, Kachna Overbridge का लोकार्पण

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

CG News: Chhattisgarh में स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती पर गरमाई सियासत..

Latest YouTube Shorts

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

CG News: खाद आवास की मांग पर VijaySharma घिरे

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

MP News: Indore छावनी में निगम का बुलडोजर एक्शन! सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए निर्माण

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories