Wednesday, August 19, 2026
Home National Iran-Israel War : हर सेकंड लगा कि ये आखिरी पल है, तेहरान...

Iran-Israel War : हर सेकंड लगा कि ये आखिरी पल है, तेहरान में फंसे भारतीय छात्र बोले…..

तेहरान। Iran-Israel War : ईरान-इजराइल तनाव के बीच तेहरान मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे 140 भारतीय छात्रों ने उस भयावह रात की आपबीती बयां की है, जब 13 जून की रात इजराइल ने ईरान पर पहला हमला किया। छात्रों ने कहा – “ऐसा लग रहा था मानो आसमान फट पड़ा हो। हर तरफ ड्रोन, मिसाइल और सायरन की आवाजें थीं। डर के मारे कई छात्र रातभर सो नहीं पाए।”

Iran-Israel War : एक छात्र ने बताया – “हम हॉस्टल की खिड़कियों से देख रहे थे कि किस तरह ड्रोन एक के बाद एक उड़ रहे थे। इंटरनेट स्लो हो गया था, मोबाइल नेटवर्क बार-बार बंद हो रहा था। कई लोग अपने परिवार से संपर्क भी नहीं कर पा रहे थे।”

Iran-Israel War

हालात इतने गंभीर हो गए थे कि यूनिवर्सिटी प्रशासन को छात्रों को बेसमेंट में शिफ्ट करना पड़ा। कई छात्रों ने कहा – “ऐसा लग रहा था कि कभी भी कोई मिसाइल हमारी इमारत पर गिर सकती है।”

इस तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारतीय दूतावास ने छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है और लगातार संपर्क में बना हुआ है। हालांकि हमले के बाद हालात कुछ सामान्य हुए हैं, लेकिन छात्रों के दिलों में डर अभी भी बना हुआ है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here