Raipur Lift Incident :रायपुर में फिर हुआ ‘लिफ्ट कांड’ भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी समेत 7 लोग 15 मिनट तक फंसे, प्रबंधन पर उठे सवाल

Raipur Lift Incident : रायपुर। राजधानी रायपुर में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। रजबंधा मैदान स्थित एक निजी कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को अचानक लिफ्ट बंद हो जाने से भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी समेत सात लोग करीब 15 मिनट तक भीतर फंसे रहे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी मशक्कत के बाद कॉम्प्लेक्स के सुरक्षा कर्मियों ने लिफ्ट का दरवाजा खुलवाकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

Raipur Lift Incident :घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लिफ्ट से बाहर निकलने के बाद भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी कॉम्प्लेक्स प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भवन में लिफ्ट खराब होने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि कई बार बुजुर्ग, महिलाएं और अन्य लोग भी इसी तरह लिफ्ट में फंस चुके हैं, बावजूद इसके सुरक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं किया गया।

Raipur Lift Incident :जानकारी के अनुसार, अमित चिमनानी अन्य लोगों के साथ लिफ्ट के जरिए ऊपरी मंजिल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में रुक गई और अंदर मौजूद सभी लोग फंस गए। लिफ्ट में मौजूद लोगों ने अलार्म सिस्टम और मोबाइल फोन के माध्यम से मदद मांगने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल तकनीकी सहायता उपलब्ध नहीं हो सकी। बाद में सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर लिफ्ट का गेट खुलवाया, जिसके बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

READ MORE: Cyber Fraud Gang: 29 लाख की साइबर ठगी का भंडाफोड़ दिल्ली-यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी बीमा क्लेम के नाम पर रचते थे करोड़ों का खेल

Raipur Lift Incident :घटना के बाद अमित चिमनानी ने प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सार्वजनिक उपयोग वाली इमारतों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं राजधानी की लिफ्टें

Raipur Lift Incident :राजधानी की व्यावसायिक इमारतों में लिफ्ट खराब होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में शहर के करेंसी टॉवर में भी एक ऐसी ही घटना हुई थी, जब ऋचा शर्मा, जो राज्य शासन में असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी (ACS) हैं, सुबह जिम जाने के दौरान लिफ्ट में करीब 10 मिनट तक फंस गई थीं। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए थे।

Raipur Lift Incident :जांच रिपोर्ट में सामने आया था कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान डीजल जनरेटर के ऑटोमैटिक चेंजओवर सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके कारण यूपीएस प्रणाली भी प्रभावित हुई और लिफ्ट को निरंतर बिजली नहीं मिल सकी, जिससे वह बीच में ही बंद हो गई थी।

READ MORE: Chhattisgarh NDPS Court: छत्तीसगढ़ में ड्रग माफियाओं पर बड़ा प्रहार, रायपुर-बिलासपुर समेत 3 शहरों में विशेष NDPS कोर्ट गठित

सुरक्षा मानकों पर उठ रहे सवाल

Raipur Lift Incident :लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने राजधानी की बहुमंजिला और व्यावसायिक इमारतों में लिफ्टों के रखरखाव और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित तकनीकी जांच, आपातकालीन अलार्म सिस्टम की कार्यक्षमता और बैकअप बिजली व्यवस्था की समय-समय पर समीक्षा बेहद जरूरी है। लिफ्ट में फंसने जैसी घटनाएं केवल असुविधा ही नहीं, बल्कि गंभीर सुरक्षा जोखिम भी पैदा कर सकती हैं।

Raipur Lift Incident :फिलहाल इस ताजा घटना के बाद संबंधित कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट व्यवस्था और रखरखाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, जबकि लोग सार्वजनिक भवनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakal Bhasma Aarti: महाकाल मंदिर में भव्य भस्म आरती, गूंजा “हर-हर महादेव”

Mahakal Bhasma Aarti: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर...

Related Articles

Popular Categories