Sunday, May 17, 2026
35.1 C
Raipur

DhanTalav Ghat Traffic Jam: देवास में इंदौर-बैतूल हाईवे पर फिर लगा भीषण जाम, धनतलाव घाट में घंटों तड़पते रहे यात्री

DhanTalav Ghat Traffic Jam:  अनिल उपाध्याय \ मध्यप्रदेश के देवास जिले में इंदौर-बैतूल हाईवे पर एक बार फिर लंबा और भीषण जाम लग गया। धनतलाव घाट पर एक डंपर खराब हो जाने के कारण सुबह से ही यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और हजारों लोग घंटों तक सड़क पर फंसे रहे।

DhanTalav Ghat Traffic Jam: जाम में ट्रक, बस, कार, एंबुलेंस और छोटे वाहन तक फंस गए। तेज गर्मी और उमस के बीच यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग सुबह से ही जाम में फंसे रहे और उन्हें पीने के पानी तक के लिए परेशान होना पड़ा।

READ MORE: Dewas Firecracker Factory Blast :देवास फटाका फैक्ट्री विस्फोट केस: असली मालिक पर भी FIR, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दिल्ली रवाना

DhanTalav Ghat Traffic Jam: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घाट पर एक डंपर अचानक खराब हो गया, जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा बंद हो गया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही रुक गई और धीरे-धीरे कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब कुछ छोटे वाहन चालक जल्दबाजी में गलत दिशा से वाहन निकालने लगे, जिससे पूरा ट्रैफिक अस्त-व्यस्त हो गया।

DhanTalav Ghat Traffic Jam: स्थानीय लोगों का कहना है कि धनतलाव घाट पर जाम लगना अब आम बात हो चुकी है। आए दिन यहां किसी न किसी वजह से यातायात बाधित होता है, लेकिन प्रशासन और जिम्मेदार विभाग इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

DhanTalav Ghat Traffic Jam: हाईवे पर फंसे वाहन चालकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस मार्ग पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। लोगों का आरोप है कि घाट क्षेत्र में ना पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस रहती है और ना ही खराब वाहनों को हटाने की त्वरित व्यवस्था है।

READ MORE: M.P Crime : भोपाल में पूर्व महिला जज और वकील बेटे पर बहू की मौत का आरोप, दहेज प्रताड़ना केस में SIT गठित

DhanTalav Ghat Traffic Jam: लगातार लग रहे जाम से आमजन में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो भविष्य में यहां और बड़े हादसे या गंभीर हालात बन सकते हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Global Health Emergency: अफ्रीका में ईबोला का हाहाकार! WHO ने घोषित की Global Health Emergency, नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक...

Related Articles

Popular Categories