burhanpur-water-crisis-protest:शहर में बढ़ते जल संकट को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने “मटका फोड़ आंदोलन” कर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग खाली मटके लेकर पहुंचे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शहर के कई वार्डों में लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए परेशान हैं। महिलाएं और बुजुर्ग घंटों पानी का इंतजार कर रहे हैं।
धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद काजी, जिला अध्यक्ष रिंकू टाक, नेता प्रतिपक्ष अकील औलिया समेत कई नेता और पार्षद शामिल हुए।
burhanpur-water-crisis-protest:कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पुरानी जल व्यवस्था बंद कर दी गई, लेकिन नई जलावर्धन योजना अभी तक पूरी तरह सफल नहीं हो पाई। इसी कारण शहर में पानी की समस्या बढ़ गई है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर निगम का घेराव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बाद में कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर 5 दिनों में पानी की समस्या हल नहीं हुई तो मंगलवार को बुरहानपुर बंद किया जाएगा।
burhanpur-water-crisis-protest:वहीं नगर निगम प्रशासन का कहना है कि जल संकट दूर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द स्थिति में सुधार होगा।









