Raipur Crime : रायपुर में नाली में मिला नवजात का शव, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस; इलाके में फैली सनसनी

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के बिरगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक नाली में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला उरला थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24 का है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

Raipur Crime : स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह राहगीरों ने नाली में कपड़े में लिपटा एक नवजात देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि बच्चे की मौत हो चुकी है। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Raipur Crime : पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी ने जन्म के बाद नवजात को नाली में फेंक दिया। हालांकि बच्चा मृत पैदा हुआ था या जन्म के बाद उसकी मौत हुई, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Raipur Crime : मामले की जांच के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही इलाके के अस्पतालों, निजी क्लीनिकों और दाइयों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को वहां कौन छोड़कर गया।

Raipur Crime : गौरतलब है कि इससे पहले भी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल परिसर में कचरे के डिब्बे से एक भ्रूण मिलने का मामला सामने आया था। उस मामले में सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाएं और दो पुरुष दिखाई दिए थे, लेकिन फुटेज मिलने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। फिलहाल उरला पुलिस इस नए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Mahakal Bhasma Aarti: महाकाल मंदिर में भव्य भस्म आरती, गूंजा “हर-हर महादेव”

Mahakal Bhasma Aarti: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर...

Related Articles

Popular Categories