Raipur Crime : रायपुर : रायपुर पुलिस ने टिकरापारा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आदतन आरोपी जीसान अली उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Raipur Crime : पुलिस के मुताबिक आरोपी जीसान अली पर रायपुर के अलग-अलग थानों में चोरी, नकबजनी और मारपीट के कुल 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें डी.डी. नगर, गोलबाजार, मौदहापारा, सरस्वती नगर, मुजगहन और टिकरापारा थाना क्षेत्र शामिल हैं। आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसे निगरानी बदमाश की सूची में शामिल करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
Raipur Crime : जानकारी के अनुसार 13 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बृज नगर स्थित गोलू किराना स्टोर के पास एक युवक अवैध रूप से चाकू लेकर राहगीरों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में टिकरापारा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
Raipur Crime : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में लगातार बढ़ रही चाकूबाजी और हथियारबाजी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त नवनीत पाटिल के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग और कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य आपराधिक नेटवर्क और गतिविधियों की जांच कर रही है।









