Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Crime : रायपुर में बम बनाने की साजिश का खुलासा: महापौर...

Raipur Crime : रायपुर में बम बनाने की साजिश का खुलासा: महापौर का रिश्तेदार विनय देवांगन गिरफ्तार, डेटोनेटर और केमिकल बरामद

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में बम बनाने की तैयारी के आरोप में पुलिस ने विनय देवांगन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा इलाके से पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि विनय, बीरगांव नगर निगम के महापौर नंदलाल देवांगन और एक पार्षद का रिश्तेदार है।

Raipur Crime : मामला 7 मई का है, जब पुलिस को रावाभाठा इलाके में एक संदिग्ध युवक के पास पिस्टल और विस्फोटक सामग्री होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता (BDDS) मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की।

Raipur Crime : जांच के दौरान टीम को कम तीव्रता वाले विस्फोटक (लो एक्सप्लोसिव इंटेंसिटी) से जुड़ी सामग्री मिली। मौके से बैटरी, केमिकल से भरी दो बोतलें, वायर और डेटोनेटर जब्त किए गए थे।

Raipur Crime : घटना सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Raipur Crime : पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी बम बनाने की तैयारी क्यों कर रहा था, उसका उद्देश्य क्या था और इस मामले में उसके साथ अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी विनय देवांगन बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन का साला बताया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here