Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में करीब 90 लाख रुपए की चोरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस कार्रवाई के दबाव में चोरी के मुख्य आरोपी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, उसके नाबालिग साथी को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं।
Raipur Crime : स्निफर डॉग से मिला अहम सुराग
Raipur Crime : घटना की जांच के दौरान डॉग स्क्वॉड दुकान से करीब 1.5 किलोमीटर दूर गांधी नगर–काली नगर रोड तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगालने और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस नाबालिग आरोपी तक पहुंची।
Raipur Crime : चोरी के बाद गरियाबंद में की पार्टी
Raipur Crime : जांच में सामने आया कि वारदात के बाद दोनों आरोपी गरियाबंद के पांडुका इलाके गए थे, जहां उन्होंने पार्टी की। सोमवार सुबह चोरी की खबर फैलने के बाद दोनों अलग हो गए। मुख्य आरोपी अधिकांश जेवर अपने पास लेकर फरार हो गया था।
Raipur Crime : ऐसे दिया वारदात को अंजाम
Raipur Crime : शनिवार देर रात दो नकाबपोश युवक बाइक से लक्ष्य ज्वेलर्स पहुंचे। अस्पताल के पास बाइक खड़ी कर वे पैदल दुकान तक पहुंचे और कटर से ताला काटकर अंदर घुस गए। करीब 20 मिनट तक दुकान के भीतर रहकर उन्होंने केवल सोने के जेवर चोरी किए, जबकि चांदी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी को नहीं छुआ।
Raipur Crime : रविवार को दुकान बंद होने के कारण चोरी का पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह दुकान खुलने पर घटना सामने आई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी आराम से बैग में जेवर भरते दिखाई दिए।
Raipur Crime : मुख्य आरोपी ने घर में लगाई फांसी
Raipur Crime : पुलिस जब मुख्य आरोपी की तलाश में उसके घर पहुंची तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। जांच के दौरान वह घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। पुलिस का मानना है कि साथी के पकड़े जाने की सूचना मिलने के बाद उसने डरकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसे झूठा फंसाया गया था।
Raipur Crime : पहले से अपराध में शामिल थे दोनों
Raipur Crime : पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आदतन अपराधी थे और पहले भी कई इलाकों में चोरी की कोशिश कर चुके थे। दोनों मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं और रायपुर के कालीमाता वार्ड में किराए के मकान में रह रहे थे।
Raipur Crime : दो दिन तक की थी रेकी
Raipur Crime : पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने लक्ष्य ज्वेलर्स की दो दिनों तक रेकी की थी। पुलिस ने कुछ समय पहले ही दुकान संचालक को सुरक्षा मजबूत करने और सेंट्रल लॉक सिस्टम लगाने की सलाह दी थी, लेकिन उसके बावजूद चोरी की बड़ी वारदात हो गई।








