Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Lakshya Jewellers Theft : पुलिस कमिश्नर की सीधी निगरानी: राजधानी में ज्वेलर्स...

Lakshya Jewellers Theft : पुलिस कमिश्नर की सीधी निगरानी: राजधानी में ज्वेलर्स के यहाँ हुई चोरी पर एक्शन मोड में प्रशासन, एक गिरफ्तार, साथी फरार

0
186

Lakshya Jewellers Theft : रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह थाना अंतर्गत शंकर नगर स्थित ‘लक्ष्य ज्वेलर्स’ में हुई लाखों रुपये की चोरी का रायपुर पुलिस ने रिकॉर्ड समय में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस की 40 सदस्यीय विशेष टीम ने महज 10 घंटे के भीतर एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर उसके पास से करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

ताला तोड़कर पार किए थे जेवर दुकान संचालक वंश कुमार मुरपानी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 मई की रात दुकान बंद करने के बाद, जब वे 11 मई की सुबह पहुंचे तो शटर के ताले टूटे मिले। चोरों ने दुकान के भीतर रखे सोने-चांदी के सिक्के, बिस्किट और जेवरात पार कर दिए थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने खुद मौके का मुआयना किया और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

300 सीसीटीवी कैमरों ने खोला राज वारदात को सुलझाने के लिए गठित विशेष टीम ने इलाके के 300 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण और पूर्व के 50 से अधिक अपराधियों की प्रोफाइल जांचने के बाद पुलिस नाबालिग आरोपी तक पहुँचने में सफल रही। पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी का माल और वारदात में इस्तेमाल दोपहिया वाहन जब्त कर लिया गया है।

कई अन्य वारदातों में संलिप्तता पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पकड़ा गया नाबालिग शातिर अपराधी है। उसने मंदिर हसौद के ‘हर्ष ज्वेलर्स’ में चोरी और अभनपुर क्षेत्र की एक अन्य दुकान में चोरी के प्रयास की बात भी स्वीकार की है। पुलिस का मानना है कि फरार साथियों की गिरफ्तारी के बाद राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में हुई कई अन्य बड़ी चोरियों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस टीम अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here