Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Khandwa News Update : खंडवा: बरगी क्रूज हादसे के दोषियों पर होगी...

Khandwa News Update : खंडवा: बरगी क्रूज हादसे के दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई; प्रभारी मंत्री लोधी ने की विकास कार्यों की समीक्षा

0
199

Khandwa News Update : खंडवा। मध्य प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन एवं जिला प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी मंगलवार को खंडवा प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बरगी क्रूज हादसे पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित कर दी गई है और रिपोर्ट आते ही दोषियों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने खंडवा कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ जिले के विकास कार्यों और जल संरक्षण अभियानों की विस्तृत समीक्षा भी की।

पेयजल और किसानों की समस्याओं पर फोकस जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री लोधी ने भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कहीं भी हैंडपंप या ट्यूबवेल खराब न रहें। इसके साथ ही, खरीफ सीजन के मद्देनजर कृषि विभाग को निर्देशित किया कि अमानक बीजों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए और किसानों को केवल प्रमाणित बीज ही उपलब्ध कराए जाएं।

ऊर्जा बचत और जल संरक्षण का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का जिक्र करते हुए मंत्री लोधी ने शासकीय वाहनों में ईंधन बचत के लिए विशेष अभियान चलाने और अधिकारियों की नियमित बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए करने पर जोर दिया। जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि खंडवा को जल संरक्षण के क्षेत्र में देश और प्रदेश में पुनः अव्वल स्थान पर लाना हमारा मुख्य लक्ष्य है।

79 लाख के खेल मैदान का भूमिपूजन प्रवास के दौरान मंत्री लोधी ने महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल परिसर का दौरा किया। यहाँ उन्होंने लगभग 79 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक खेल मैदान के विकास कार्य का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर जैसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल की व्यवस्थाओं में भी व्यापक सुधार किए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here