MP NEWS, भोपाल : Bhopal में मुस्लिम युवक की पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में मंगलवार को विभिन्न मुस्लिम संगठनों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान चक्का जाम की स्थिति भी बनी और कई स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा।
सड़कों पर उतरे मुस्लिम संगठन
MP NEWS: मामले में आरोपियों की नामजद गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि मामले में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
वाहन रोककर किया प्रदर्शन
MP NEWS:प्रदर्शन के दौरान कुछ स्थानों पर वाहनों को रोककर विरोध जताया गया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया।
भारी पुलिस बल तैनात
MP NEWS:कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। जानकारी के मुताबिक 7 से अधिक थाना प्रभारी और कई एसीपी स्तर के अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
नामजद गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
MP NEWS:मुस्लिम संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द आरोपियों की नामजद गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। संगठनों ने जुमे के दिन बड़े प्रदर्शन का भी ऐलान किया है।
READ MORE: MP NEWS: इंदौर में चिकन पार्टी के दौरान 40 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव
MP NEWS:लगातार बढ़ते विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस प्रशासन पर जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ता नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हालात पर नजर रखी जा रही है।









